Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा: अखिलेश यादव
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा: अखिलेश यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा: अखिलेश यादव

    नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाए तब भी उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भरोसा नहीं होगा।

     

     

    उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि जब तक ईवीएम चुनाव की व्यवस्था से नहीं हटाई जाती, तब तक समाजवादी पार्टी इस मांग को लेकर अडिग रहेगी।

     

     

    यादव ने कहा, ‘‘ईवीएम पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था, आज भी भरोसा नहीं है। मैं 80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी भरोसा नहीं होगा। मैंने चुनाव से पूर्व प्रचार के दौरान कहा था कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम हटाने का काम करेंगे। ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं, और न ही खत्म हुआ है। जब तक ईवीएम नहीं हटेगी, तब तक हम समाजवादी लोग इसको (हटाने की मांग) लेकर अडिग रहेंगे।’’

     

     

    इस लोकसभा चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश में 37 संसदीय सीट जीतकर अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रदर्शन किया है। उसकी सहयोगी कांग्रेस ने राज्य में छह लोकसभा सीट जीतीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी को हिंदुओं पर टिप्पणी के लिए लोकसभा में माफी मांगनी चाहिए : प्रमोद सावंत
    Next Article मोदी की दुनिया में सच्चाई ‘एक्सपंज’ हो सकती है, वास्तविकता में नहीं : राहुल

    Related Posts

    बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न

    May 25, 2025

    अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी गठित

    May 25, 2025

    देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न

    अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी गठित

    पहले सारना धर्म फिर जातीय जन गणना की मांग पर धरना 27 को

    देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल

    धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया

    पुसालोटा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाईनल

    देश के विकास मे चैबर के लोगों की अहम भूमिका :ओम बिरला

    घुसपैठ के कारण मालदा- मुर्शिदाबाद की तरह हो रही पूर्वी सिंहभूम की स्थिति :डॉ गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.