Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घुसपैठ के कारण मालदा- मुर्शिदाबाद की तरह हो रही पूर्वी सिंहभूम की स्थिति :डॉ गोस्वामी
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    घुसपैठ के कारण मालदा- मुर्शिदाबाद की तरह हो रही पूर्वी सिंहभूम की स्थिति :डॉ गोस्वामी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घुसपैठ के कारण मालदा- मुर्शिदाबाद की तरह हो रही पूर्वी सिंहभूम की स्थिति :डॉ गोस्वामी

    झामुमो के शह पर ही बालू का अवैध खनन चल रहा है::डॉ गोस्वामी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने घाटशिला में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बंग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। डॉ गोस्वामी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला नया मुर्शिदाबाद-मालदा बनने की राह पर है। बंगलादेशियों को सुनियोजित तरीके से बंगाल बॉर्डर का लाभ लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला में बड़ी संख्या में बसाया जा रहा है। हाल ही में चाकुलिया में जन्म प्रणाम पत्र मामलों के उजागर होने व मईयां सम्मान योजना में मुस्लिम महिलाओं के फर्जी नाम सामने आने के बाद स्पष्ट हो गया है की एक साजिश के तहत बंगलादेशियों को बसाने की रणनीति पर काम चल रहा है। प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि फर्जी जन्म प्रणाम पत्र मामले में सिर्फ छोटे लोगों को ही गिरफ्तार किया जा रहा है जबकि इस रैकेट को चलाने वालों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। डॉ गोस्वामी कहा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा देश के सभी राज्यों में एसआईटी गठित कर बंग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने को कहा गया है। भाजपा शासित राज्यों में यह काम जारी है लेकिन झारखण्ड में अब तक एसआईटी गठित नहीं किया गया है। ऐसे में वे सरकार से मांग करते है की एसआईटी गठित किया जाए ताकि घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जा सके। उन्होंने यह भी मांग किया कि मईयां सम्मान योजना के फर्जीवाड़ा को सरकार सार्वजनिक करे।

    आदिवासी-मूलवासी एवं अन्य समाज की बेटियों का हक छीनने भाजपा किसी को नहीं देगी। डॉ गोस्वामी ने बालू के अवैध खनन को लेकर भी राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा की बालू खनन तभी बंद होगा ज़ब सरकार और झामुमो चाहेगी, क्यूंकि झामुमो के शह पर ही बालू का अवैध खनन चल रहा है। जल-जंगल व जमीन की बात करनी वाली इन तीनों का खूब दोहन कर रही है। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। कहा की खनन विभाग ने बालू के भंडारण का लाईसेंस जारी कर दिया जबकि बालू खनन पर रोक है। इतना ही नहीं, बालू के अवैध खनन को लेकर बहरागोड़ा के एक झामुमो नेता पर नामजद केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। जाहिर है की प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। डॉ गोस्वामी ने सरकार से मांग किया की बालू के देखरेख की पूरी जिम्मेदारी फिलहाल पंचायतों को सौंप दी जाए l

    इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, लखन मार्डी, सत्या तिवारी, हराधन सिंह, राहुल पांडेय, कौशिक कुमार, सिद्धार्थ राय, साकेत अग्रवाल, ब्रजेश सिंह, सुखेन दास समेत कई पार्टी नेता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा ही ब्रह्मास्त्र है, शिक्षित समाज से ही होगा राष्ट्र निर्माण – अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article देश के विकास मे चैबर के लोगों की अहम भूमिका :ओम बिरला

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.