Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजादी के बाद भी मूल भूत सुविधा से वंचित है लोहरदगा का चारागादी गांव.
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आजादी के बाद भी मूल भूत सुविधा से वंचित है लोहरदगा का चारागादी गांव.

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आजादी के बाद भी मूल भूत सुविधा से वंचित है लोहरदगा का चारागादी गांव.

    लोहरदगा – अलग झारखंड राज्य बने 23 साल हो गए। झारखंड की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार अपने 4 साल पूरे कर लेने का जश्न मना रही है।
    मगर लोहरदगा जिले का एक गांव ऐसा भी है जहां आज भी सड़क और पुल सहित मूलभूत सुविधाओं का ग्रामीणों को इंतजार है।
    लोहरदगा और लातेहार जिले की सीमा पर स्थित सलगी पंचायत का चारागादी नाम के इस गांव के ग्रामीणों की त्रासदी यह है कि गांव के बाहर जाना हो तो तीन नदियां पार करनी पड़ती हैं और किसी में भी पुल नहीं है। सड़क की जगह पगडंडी ही है।
    आंगनबाड़ी केंद्र और पोलिंग बूथ 20 किलोमीटर दूर पंचायत मुख्यालय मे है।

     

     

    करीब 28 घरों का यह गांव जंगल पहाड़ों से घिरा है। गांव के लोग रहते तो है लोहरदगा जिला में लेकिन निर्भर है लातेहार जिला पर। बरसात के महीने में जब पहाड़ी नदी में उफान होता है उस समय यह गांव टापू बन जाता है गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते महिलाएं बच्चो को गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचते है। बुनियादी सुविधाओं को तरसते ग्रामीण सरकार से खासे नाराज हैं। नाराज इतने कि इन्होंने फैसला किया है कि इस बार चुनाव में किसी नेता और अधिकारी को गांव में घुसने नहीं देंगे और न ही वोट डालने 20 किलोमीटर दूर जाएंगे। वोट का बहिष्कार करेंगे। क्योंकि इन्हें बार-बार छला गया है सबने झूठे आश्वासन दिए हैं।
    ग्रामीणों का कहना है कि
    सालों साल से हम लोग सड़क, पुलिया और मूलभूत सुविधाओं और आंगनबाड़ी की मांग कर रहे है. यहां का बूथ उठाकर ले गया है 20 किलोमीटर सलगी में। पुल बन गया रोड बन गया तो वोट देंगे और नहीं तो कोई नेता या अधिकारी आएगा वोट के नाम पर तो गांव में घुसने नहीं देंगे। वोट बहिष्कार रहेगा। बरसात में गांव के बच्चे बूढ़े और महिलाओ को काफी परेशानी होती है अगर किसी को अस्पताल जाना पड़ता है तो काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिला प्रशासन से हमारी मांग है कि गांव में पुल का निर्माण कर मूलभूत सुविधाओं से गांव को जोड़ा जाए।

     

     

    पूरे मामले पर लोहरदगा के उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से इस संबंध में जब बात की गई तो सड़क और पुल से वंचित इस गांव की स्थिति से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अब मामला संज्ञान में आया है तो ग्रामीणों की समस्या निदान के लिए कदम उठाएंगे।
    वही प्रशासन के संज्ञान में बात आने के बाद गांव में पहली बार कुड़ू प्रखंड के सीओ और बीडीओ गांव पहुंच गांव की परेशानियों से अवगत हुए और अधिकारियों ने भी माना गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ पुलिस लाइन में सोहराय महापर्व मिलन समारोह का आयोजन, मांदर की थाप पर थिरके लोग
    Next Article संजय सिंह राज्यसभा चुनाव जेल से ही लड़ेंगे, आप ने स्वाति मालीवाल को भी बनाया प्रत्याशी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.