Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, किया सीरीज पर कब्जा
    Headlines

    तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, किया सीरीज पर कब्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, किया सीरीज पर कब्जा
    नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे सेनवेस पार्क में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड न साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से कब्जा जमाया. इंग्लैंड की ओर से इस मैच में टैमी ब्यूमोंट ने 46 गेंदों में 65 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान टैमी ब्यूमोंटने 10 चौके लगाई. टैमी ब्यूमोंट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.इसके अलावा गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन ने फिर एक बार कमाल का प्रदर्शन किया. सोफी एक्लेस्टोन ने 10 ओवर में के मेडेन और 26 रन देकर 2 विकेट चटकाई और इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज रही.

     

     

    इससे पहले इंग्लैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरआत शानदार हुई. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 50 रन ओपनिंग साझेदारी की. कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे ज्यादा 68 गेंदों में 61 रन बनाए. इसके अलावा एनेके बॉश 19 रन, नादिन डी क्लार्क 14 रन,मैरिज़ान कप्प 38 रन और क्लो ट्रायोन 20 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड की ओर से ऐलिस कैप्सी, चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन 2-2 विकेट लिये. जबकि लॉरेन बेल को एक विकेट मिला.

     

     

    लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी इंग्लैंड टीम को बारिश से बाधित मैच में डीएलएस नियम के अनुसार 23 ओवर में 152 रन का टारगेट मिला. जिसे मेहमान टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट के खोकर 153 रन बनाकर हासिल कर लिया. इंग्लैंड की ओर से टैमी ब्यूमोंट ने 46 गेंदों में 65 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा एमी जोन्स ने 36 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से मैरिज़ान कप्प ने 5 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त महोदय से मिले सैनिक कल्याण पदाधिकारी
    Next Article तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट: चेन्नई सहित 7 जिलों में स्कूल बंद

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.