Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तानी सेना और टीटीएम के बीच मुठभेड़, 4 पाक सैनिकों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तानी सेना और टीटीएम के बीच मुठभेड़, 4 पाक सैनिकों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पाकिस्तानी सेना और टीटीएम के बीच मुठभेड़, 4 पाक सैनिकों की मौत
    इस्लामाबाद. अफगानिस्तान से सटे तोरखम बॉर्डर टर्मिनल पर पाकिस्तानी सेना और टीटीएम के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है. अब तक पाकिस्तान के 4 सैनिकों की मौत हो चुकी है. वहीं, कई पाकी सैनिकों को बंधक बनाने की बात भी सामने आई है. एहतियात के तौर पर पाकिस्तान ने तोरखम बॉर्डर को सील कर दिया है.

     

     

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में टीटीएम ने बड़े पैमाने पर पाकिस्तान की सेना के खिलाफ अटैक शुरू कर दिया है. तहरीक-ए-तालिबान यानी टीटीएम के एक कमांडर ने अफगानिस्तान की मीडिया को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है. फिलहाल वह खराब इंटरनेट की समस्या से जूझ रहे हैं और इंटरनेट ठीक होते ही कब्जे की तस्वीरें भी साझा करेंगे.

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आ रही अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा रहा है कि डूरंड लाइन पर पाकिस्तान और टीटीएम के लड़ाकों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है. इसे देखते हुए ही तोरखम बॉर्डर सील कर दी गई है हालांकि, गांवों पर कब्जे की बात से पाकिस्तान इनकार कर रहा है. पाक सेना के अधिकारियों का कहना है कि टीटीएम के लड़ाकों ने पाकिस्तान के किसी भी क्षेत्र पर कब्जा नहीं किया है.

     

     

     

    इधर, टीटीएम के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने बयान जारी कर बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से शांत रहने की अपील की है. खुरासानी ने कहा है कि उनकी लड़ाई पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों और सरकार के खिलाफ है. वह आम लोगों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.

     

     

    बता दें कि नवंबर 2022 से ही टीटीएम ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जंग छेड़ रखी है. टीटीएम का कहना है कि वह पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों को हराकर वहां की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा. इसके बाद तहरीक-ए-तालिबान वहां शरिया कानून का पालन करने वाली सरकार बनाएगा. अपने इस मिशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए टीटीएम ने पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान के अंदर कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार : पटना में BJP सांसद पर लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों को दिल्ली किया तलब
    Next Article बोनस और ग्रेड अच्छा हो इस पर यूनियन कर रही काम_राकेश्वर पांडे

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    July 13, 2026

    रामगढ़ शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा लगभग पूरा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद।

    July 13, 2026

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    रामगढ़ शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा लगभग पूरा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद।

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    मानगो-उलीडीह में नौ दुकानों में चोरी के विरोध में जदयू ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    एसएस कॉलेज चास में भ्रष्टाचार के आरोपों पर छात्रों का हंगामा, सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा

    बोकारो में अपराधी बेलगाम: दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.