Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा के डोमजूडी गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात,लोहे का गेट तोड़कर घर में घुसे, बाल-बाल बची जान
    Breaking News चाईबासा सरायकेला-खरसावां

    जादूगोड़ा के डोमजूडी गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात,लोहे का गेट तोड़कर घर में घुसे, बाल-बाल बची जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2025Updated:March 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जादूगोड़ा के डोमजूडी गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात,लोहे का गेट तोड़कर घर में घुसे, बाल-बाल बची जान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा :जंगलों में जानवरों का भोजन खत्म होने की वजह से हाथी जंगल से निकल कर गांव में घुस रहे है व उत्पात मचा रहे है। घटना बीती रात साढ़े नौ बजे जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजूडी गांव की है जहां हाथी ने भूख मिटाने के लिए डोमजूडी गांव के माझी टोला पहुंचे जहां घर का खिड़की तोड़कर अंदर व आंगन में रखे धान को चट कर आग बढ़े गए।

    रास्ते में बाधक बनी रास बिहारी दास के मिट्टी नुमा चारदिवारी को तोड़ कर बगल में सो रहे जिला परिषद हिरण्य मय दास के लोहे का गेट को धक्का मार हाथी घर में प्रवेश कर गए।आंखों के सामने हाथी को गुजरते देख जिला परिषद हिरण्य दास भाग कर किसी तरह जान बचाई। भागने के क्रम में हाथी ने सीमेंट के दीवार को तोड़ सोलर पावर प्लांट होते हुए जमशेदपुर प्रखंड के खैरबानी में प्रवेश कर गया।घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

     

     

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल पर वन विभाग हुआ सक्रिय
    जादूगोड़ा : डोमजूडी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू के डोमजुडी में हाथियों के दस्तक की सूचना के बाद उन्होंने क्षेत्र के डी एफ ओ आलम अंसारी, जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल से संपर्क साधा जिसके बाद रात में ही मानगों वन क्षेत्र के वनकर्मी हरकत में आए व रात पर हाथियों के रूट पर नजर गड़ाए रखा।बाद में सुरक्षित स्थान पहुंचा वन विभाग ने राहत की सास की

     

    मानगो वन क्षेत्र के रेंजर दिग्विजय सिंह का रात भर नहीं लगा फोन
    जादूगोड़ा : जिला परिषद हिरण्य मय दास ने आरोप लगाया कि गांव में हाथियों के प्रवेश को रोकने व उसे सुरक्षित बाहर निकालने को लेकर मानगो वन क्षेत्र के रेंजर दिग्विजय सिंह से रात भर संपर्क करता रहा, लेकिन एक बार भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की तथा कहा कि क्षेत्र के रेंजर का फोन रात में संपर्क नहीं होना दुखद व दुर्भाग्य पूर्ण बताया।इस बाबत पूछे जाने पर रेजर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं क्षेत्र से बाहर हूं। हाथी का अपडेट से अनभिज्ञ है।

     

    महेश्वर मुर्मू का दो बोरा धान चट गए हाथी
    जादूगोड़ा: तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटा गांव तालसा में उत्पात मचाने के बाद खुखड़ाडीह गांव होते हुए रात को हाथी डोमजूडी में आ धमका। यहां घर के कमरे की खिड़की को तोड़कर रखे दो बोरा धान समेत आंगन की धान को चट कर गया। इधर पीड़ित परिवार महेश्वर मुर्मू व जिला परिषद हिरण्य मय दास ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति देने की मांग वन विभाग सेउठाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी नसरवान जी टाटा को राजेश शुक्ल ने श्रद्धांजलि दी
    Next Article झारखंड मे विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जायेंगे : पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    विरासत और पर्यटन के रंग में सजेगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0

    October 6, 2026

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    October 5, 2026

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विरासत और पर्यटन के रंग में सजेगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    सियासत की बदलती राहों में स्वामी ने फिर बदला पड़ाव! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई राजनीतिक पारी क

    दोस्ती का खूनी खेल या मौत का इंजेक्शन? मलाड में अमन की तड़पती मौत ने खोली मुंबई की नशे वाली सड़कों क

    *मां पाउड़ी: सरायकेला राजमहल से सिंहभूम की लोकआस्था तक*

    रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की सक्रिय शांति पहल

    सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, तनाव और नशे से बचाव की दी जानकारी

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.