साक्षी मलिक के समर्थन में उतरे ‘गूंगा पहलवान’ वीरेंद्र सिंह, पद्मश्री अवॉर्ड लौटने की दी घोषणा
नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों मोर्चा खो दिया है। पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी संजय सिंह के विरोध में पहवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की। उसके बाद बजरंग पूनिया ने साक्षी मलिक के समर्थन में अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का फैसला किया। अब ‘गूंगा पहलवान’ के नाम से प्रसिद्ध वीरेंद्र सिंह ने भी साक्षी मलिक का समर्थन किया है।साक्षी मलिक के समर्थन में भारतीय पहलवान वीरेंद्र सिंह ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का फैसला किया है। वीरेंद्र सिंह ने एक्स हैंडल पर इस बात की घोषणा की। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कहा कि वह अपनी बहन और देश की बेटी के सम्मान के लिए पद्मश्री लौटा देंगे। साथ ही शीर्ष खिलाड़ियों के भी अपील की कि वह भी अपना निर्णय लें।
वीरेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर की पुष्टी
इतना ही नहीं वीरेंद्र सिंह ने अपनी पोस्ट में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा को टैग किया है। उन्होंने अपील की कि देश के सबसे उच्च खिलाड़ी इस पर अपना निर्णय लें। बता दें कि वीरेंद्र सिंह ने डेफलिंपिक में भारत के लिए 3 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उन्हें 2021 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री पुरस्कार मिला था।
नए अध्यक्ष के विरोध में उतरे हैं पहलवान
गौतलब हो कि पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के चुनाव जीतने के बाद से प्रेस कॉन्फेंस कर साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बता दें कि पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों का शोषण करने का आरोप लगाया था और करीब 40 दिन तक विरोध प्रदर्शन चला था। तब पहलवानों ने कुश्ती संघ में महिलाओं की भागीदारी की मांग की थी।