Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड में बुजुर्गों को समर्पित Elder’s Club का विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो एवं उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने किया उद्घाटन
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड में बुजुर्गों को समर्पित Elder’s Club का विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो एवं उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने किया उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 12, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड में बुजुर्गों को समर्पित Elder’s Club का माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रवीन्द्रनाथ महतो एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) ने किया उद्घाटन।

    *∆ Elder’s Club बहुत ही अच्छा कॉन्सेप्ट है, क्षेत्र के अकेले रहने वाले बुजुर्ग इस क्लब में अपने हमउम्र के साथ अपना दुख दर्द बांट सकते हैं, अपने विचारों को साझा कर सकते हैं एवं मनोरंजन भी कर सकते हैं- श्री रविन्द्रनाथ महतो, माननीय अध्यक्ष, झारखंड विधानसभा*

    *∆ Elder’s Club में मनोरंजन के सभी साधन हैं उपलब्ध, टेलीविजन,धार्मिक पुस्तकें,इंडोर गेम सहित अन्य साधन की है व्यवस्था*

    आज दिनांक 12 दिसंबर 2021 को जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड में बुजुर्गों को समर्पित Elder’s Club का उद्घाटन माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रवीन्द्रनाथ महतो एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) द्वारा की गई।

    मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उपायुक्त जामताड़ा के द्वारा किया गया ये बहुत अच्छा कॉन्सेप्ट है। इस क्लब में जो बुजुर्ग एकांकी महसूस करते हैं, घर में अकेले रहते हैं। वे कम से कम यहां आकर अपने हमउम्र के साथ बैठकर अपना दुख दर्द बांट सकेंगे साथ ही अपना मनोरंजन कर सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित बुजुर्गों से बातचीत भी किया।

    वहीं उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने बताया कि Elder’s Club यहां के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है। elder’s club के मध्यम से जिला प्रशासन का यह उद्देश्य है कि यहां के बुजुर्ग व्यक्ति जो अकेला महसूस करते हैं। उनको एक छत के नीचे ऐसी व्यवस्था उपलब्ध कराना जिसमे अपना समय वो व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि इस क्लब में सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हैं, जैसे इंडोर गेम में कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, टेलीविजन सेट, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, किताबें सहित जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध है। प्रखंड क्षेत्र के बुजुर्ग व्यक्ति इसका लाभ उठा सकेंगे।

    उपायुक्त ने माननीय विस अध्यक्ष को बताया कि पुराने, जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े बेकार भवनों को चिन्हित कर उसका जीर्णोद्धार कर इसे Elders Club का रूप दिया हैं। जिसे सभी 6 प्रखंडों में अधिस्थापित किया जाना है।

    Elder’s Club के सफल संचालन हेतु प्रत्येक क्लब का एक जनरल बॉडी होगी। जिसमें प्रखंड के 60 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिक इनके सदस्य होंगे। जनरल बॉडी वर्ष में एक बार बैठक करेगी।जनरल बॉडी सभी मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम होंगे। परंतु सदस्यों द्वारा यदि उक्त क्लब को भंग करना चाहे तो उस पर उपायुक्त का अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा।

    *बुजुर्गों ने व्यक्त किए अपने विचार कहा उपायुक्त महोदय के इस विचार व पहल के लिए सैल्यूट करता हूं*

    इस मौके पर उपस्थित बुजुर्ग व्यक्तियो में से कई ने अपने विचार प्रकट किए जिसमे एक बुजुर्ग ने कहा उपायुक्त महोदय का यह विचार बहुत ही प्रशंसनीय है उन्होंने हम बुजुर्गों के बारे में सोचा। बहुत बढ़िया लग रहा है। यहां पर आने और समय बिताने से एकांकी महसूस कर रहे लोगों का एकांकीपन दूर होगा जिससे वे खुद को तनावमुक्त रख सकेंगे अपना मनोरंजन कर सकेंगे। उक्त बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा भगवान उपायुक्त महोदय का भला करें।

    वहीं एक अन्य बुजुर्ग श्री महेश कपूर ने कहा कि उपायुक्त महोदय के मन में यह विचार आया इसके लिए मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। अपने अंतरात्मा से उनका आभार प्रकट करता हूं। इस क्लब के माध्यम से विचारों का आदान प्रदान होगा। खास कर के दूर से आए बुजुर्ग जो एकांकी महसूस करते हैं उनका एकांकीपन दूर होगा। साथ ही यहां के पदाधिकारियों को भी यहां के बुजुर्गों के विचारों से काफी लाभ होगा।

    मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कौशल कुमार, अंचल अधिकारी श्रीमती सुनीता किस्कू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला, संबंधित प्रखंड के वरिष्ठ नागरिक संबंधित पदाधिकारी कर्मी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
    Next Article विधान सभाध्यक्ष ने कब्रिस्तान घेराबंदी का किया शिलान्यास

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.