Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, चक्रधरपुर के युवा नेता कमलदेव गिरि की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, चक्रधरपुर के युवा नेता कमलदेव गिरि की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, चक्रधरपुर के युवा नेता कमलदेव गिरि की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

    झारखंड: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने चक्रधरपुर के हिंदूवादी युवा नेता एवं गिरिराज सेना के संरक्षक कमल देव गिरी की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इस बाबत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कमल देव गिरी की हत्या की जांच केन्द्रीय अन्वेषन ब्यूरो (सीबीआई) से कराने तथा इस जघन्य हत्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीप दण्ड विधान की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई करने की मांग की है।

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि कमलदेव गिरि, युवा हिन्दूवादी नेता, चक्रधरपुर के रहने वाले थे। वे अपने क्षेत्र में समाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यों में काफी रुचि लेते थे। चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम के सभी लोगों का जुड़ाव इनसे रहा है। श्री गिरि की क्षेत्र में लगाव एवं लोकप्रियता एक समुदाय को बर्दाश्त नहीं हो रही थी। वे लोग इन्हें अपने अवैध एवं असंवैधानिक गतिविधियों के मार्ग में रोड़ा समझते थे। इन्हें रास्ते से हटाने के लिए इनकी गत दिनांक 12-11-2022 शनिवार संध्या में बोतल बम मारकर हत्या कर दी, जब वे चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात कर वापस घर लौट रहे थे।

     

    श्री गिरि की हत्या के बाद पूरे चक्रधरपुर समेत आस-पास के जिलों में काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया। राज्य के उभरते नेता की सरेआम हत्या से लोग काफी दुःखी है। श्री गिरि की हत्या के विरोध में 15/11/2022 को चक्रधरपुर बंद का व्यापक रूप से असर रहा। इनकी हत्या करने वालों के द्वारा चक्रधरपुर में डर का माहौल कायम किया जा रहा है। पुलिस इनकी हत्या में शामिल अपराधियों को अब तक चिन्हित कर गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। आगे उन्होंने लिखा कि कमलदेव गिरि एक सामाजिक, धार्मिक युवा हिन्दूवादी नेता थे। इन्हें हत्या के 15 दिन पूर्व फोन पर अज्ञात अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी,

     

    जिसकी सूचना उन्होंने संबंधित थाने एवं SP/DC प० सिंहभूम को दी थी। तथा अपने ऊपर कोई अनहोनी घटना घटित होने का संकेत देते हुए अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा मांगी थी। स्व० गिरि के इन तथ्यों को पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील होकर संज्ञान में ले लिया गया होता तो उनकी हत्या नहीं होती।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्तमान हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि स्व० गिरि के हत्यारे की अभी तक पहचान कर गिरफ्तारी नहीं होना राज्य की सत्तारूढ़ हेमन्त सोरेन सरकार द्वारा संरक्षण एवं मिलीभगत परिलक्षित होती है। श्री गिरि की हत्या की जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। वर्तमान सत्तारूढ़ दल राज्य के सामाजिक कार्यकर्ताओं / हिन्दूवादी नेताओं की चुन-चुन कर हत्या कराने पर आमादा हो गई है। श्री गिरि की हत्या में भाड़े के दुर्दांत अपराधियों का सहयोग लेने की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ऐसी घटनाओं के मामले में मूकदर्शक बन बैठी है।

     

    आगे उन्होंने लिखा कि यहाँ पर यह भी उल्लेख करना उचित है कि तीन वर्ष पूर्व पिछली भाजपा सरकार द्वारा राज्य एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में राज्य के सभी जिलों में लगभग 1000 दुर्दांत अपराधियों व नक्सलियों पर सीसीए / एनएसए लगाकर राज्य की जेलों में बंद किया गया था। तथा अपराधियों की स्पीडी ट्रायल के माध्यम से न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध वादों की सुनवाई कर कानून एवं विधि व्यवस्था को काफी नियंत्रित किया गया था। इस व्यवस्था से राज्य में अपराध का ग्राफ काफी कम हो गया था। उक्त अवधि में सीसीए / एनएसए के नाम से अपराधियों में भय उत्पन्न हो गया ।

     

    श्री दास ने हिंदूवादी युवा नेता कमलदेव गिरि की निर्मम हत्या को राजनीतिक हत्या बताते हुए लिखा कि इसमें संलिप्त व्यक्तियों की पहचान केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा कराने की आवश्यकता है ताकि इस हत्या को अंजाम देनेवाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिसंबर 2023 से पटरी पर दौड़ेगी पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन: रेल मंत्री
    Next Article गोलमुरी उत्कल समाज उच्च विद्यालय के द्वार के सामने झारखंड सरकार के वित्त रहित शिक्षा नीति के विरुद्ध एक दिवसीय हड़ताल 

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.