Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई विधानसभा के 132 नंबर बूथ पर पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा समाज की शक्ति को अभिव्यक्ति का अवसर देता है मन की बात
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जुगसलाई विधानसभा के 132 नंबर बूथ पर पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा समाज की शक्ति को अभिव्यक्ति का अवसर देता है मन की बात

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई विधानसभा के 132 नंबर बूथ पर पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा समाज की शक्ति को अभिव्यक्ति का अवसर देता है मन की बात

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 83वें संस्करण को शहर के सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने रेडियो एंड टेलिविजन के समक्ष चौपाल लगाकर सुना। मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखा गया। इसी क्रम में, जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत पटमदा मंडल के लावा पंचायत स्थित 132 नंबर बूथ पर बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं के संग टेलीविजन पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के उपरांत पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणास्पद मन की बात कार्यक्रम को देखना व सुनना चाहिए। ताकि प्रत्येक नागरिक को यह जानकारी हो कि हमारे प्रधानमंत्री की देश और समाजहित में क्या कार्य योजना है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जानकारी का ऐसा माध्यम बन गया है, जो समाज की शक्ति को अभिव्यक्ति का अवसर देता है। अपने संबोधन में वे समाज के अच्छे कार्यों को देशवासियों से अवगत कराते हैं। मन की बात में पीएम मोदी जनता से जुड़े मुद्दों को बड़े ही प्रभावी ढंग से बताकर उनके समाधान पर चर्चा करते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम के लिए आमजनों को जागरूक कर समाज के मुद्दे एवं उनके अनुभव को अधिक से अधिक पीएम मोदी तक पहुंचाएं।

    इस दौरान जिला महामंत्री राकेश सिंह, टुनटुन सिंह, मुचीराम बाउरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, पंचायत प्रभारी अजय प्रमाणिक, पंचायत सह प्रभारी चंदन सिंह, पंचायत प्रवासी सरत सिंह सरदार, संदीप मिश्रा, कृपा सिंधु महतो, वासुदेव मंडल, प्रदीप बेसरा, मंडल महामंत्री कृष्णपद सिंह, इन्द्रनारायण महतो, उपाध्यक्ष धरणीधर महतो, प्राणकृष्ण महतो, गोपाल माहली, मोर्चा के अध्यक्ष निरंजनं रजक, बंकिम महतो, एमडी महमूद, बिमल रजक, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी कुंभकार, सरस्वती महाली समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअटल जी की सरकार के समय से ही एनटीपीसी से मेरा सम्बन्ध: नीतीश
    Next Article आरसीएस कॉलेज मंझौल के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो रविकांत द्वारा लिखी गयी एग्रीकल्चरल जोगरफी हुई प्रकाशित

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.