Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की सूर्य मंदिर कमेटी ने की व्यापक तैयारी, 25 हजार शिवभक्तों के शामिल होने का जताया अनुमान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची राजनीति

    तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की सूर्य मंदिर कमेटी ने की व्यापक तैयारी, 25 हजार शिवभक्तों के शामिल होने का जताया अनुमान

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की सूर्य मंदिर कमेटी ने की व्यापक तैयारी, 25 हजार शिवभक्तों के शामिल होने का जताया अनुमान

    ■ भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी के साथ पुष्पवर्षा रहेंगे आकर्षण का केंद्र, नांव पर सवार गोताखोर रखेंगे स्थिति पर नजर, दो एम्बुलेंस समेत 5 जगहों पर तैनात रहेगी मेडिकल की टीम।

    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा तृतीय सोमवारी को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर जहां स्थानीय श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है, वहीं कमेटी ने इसे ऐतिहासिक बनाने की जबरदस्त तैयारी की है। आगामी 1 अगस्त को जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 25 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जातई है। शनिवार को सूर्य मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने जलाभिषेक यात्रा के तैयारी पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सूर्य मंदिर कमेटी के द्वारा तृतीय सोमवारी को जलाभिषेक यात्रा में हजारों शिवभक्त हाथों में जल लेकर सूर्य मंदिर शिवालय में जलार्पण करते हैं। पिछले दो वर्ष से कोरोना महामारी के कारण यह यात्रा बंद थी। इस वर्ष कमेटी ने जलाभिषेक यात्रा को विभिन्न स्तर से भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है। प्रातः 6 बजे से श्रद्धालु बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे जहां स्वर्णरेखा नदी में 11 सदस्यीय पंडितों के समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक का संकल्प कराया जाएगा।

    इसके पश्चात, हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सूर्य मंदिर शिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे। संजीव सिंह ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा में भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी के साथ पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यात्रा के निमित्त तोरण द्वार के साथ पूरे रास्ते और शहर के प्रमुख गोलचक्कर को केसरिया ध्वज से सजाया गया है। स्वर्णरेखा नदी में नाव पर 4 गोताखोर एवं यात्रा में 2 एम्बुलेंस के साथ 5 जगहों पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी।

    उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ और व्रतधारी श्रद्धालुओं के सहूलियत हेतु बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज अरघा के माध्यम से जलार्पण की तैयारी की गई है। वहीं, जलार्पण के पश्चात सोन मंडप परिसर में प्रसाद वितरण की व्यवस्था है। जहां प्रसाद वितरण के 20 काउंटर एवं पानी के 12 काउंटर लगाए गए हैं।

    वहीं, मंदिर कमेटी के महासचिव गुंजन यादव ने बताया कि कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के मार्गदर्शन और देखरेख में होने वाले जलाभिषेक यात्रा को लेकर शिवभक्तों में गजब का उत्साह है। पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ कोलकाता के कलाकारों द्वारा बेहतरीन पुष्पसज्जा की जा रही है। बताया कि जमशेदपुर के महेश शर्मा एंड टीम के साथ बाहर के कलाकार संगीतमय झांकी की प्रस्तुति से मौहाल भक्तिमय बनाएंगे। वहीं, यात्रा में स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया है। बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चे व कुछ श्रद्धालु अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शामिल रहेंगे। कहा कि मंदिर कमेटी श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु सभी संभव पहलुओं पर कार्य कर रही है।

    प्रेस वार्ता के दौरान गुंजन यादव, शशिकांत सिंह, राजेश यादव, मान्तु बनर्जी, विनय भूषण शर्मा व प्रेम झा उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुकून की तलाश में भटक रहा था मुसाफ़िर
    Next Article जीवन के हर क्षेत्र में है ऊर्जा की आवश्यकता, बिजली का बचत करें लोग : विधानसभाध्यक्ष

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.