Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन द्वारा शिक्षाविद एवं साहित्यकार हरिबल्लभ सिंह आरसी व साहित्यकार श्रीमती वीणा पाण्डेय भारती को मिला साहित्यसेवी सम्मान
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    तुलसी भवन द्वारा शिक्षाविद एवं साहित्यकार हरिबल्लभ सिंह आरसी व साहित्यकार श्रीमती वीणा पाण्डेय भारती को मिला साहित्यसेवी सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महामना मालवीय एवं कविवर अटल जी के जयंती पर साहित्य सेवी सम्मान – २०२१, सांस्कृतिक संध्या सह लिट्टी भोज का आयोजन

    शिक्षाविद एवं साहित्यकार हरिबल्लभ सिंह आरसी व साहित्यकार श्रीमती वीणा पाण्डेय भारती को मिला साहित्यसेवी सम्मान

    तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस मण्डप सभागार में महामना मालवीय एवं कविवर अटल जी के जयंती पर साहित्य सेवी सम्मान – २०२१, सांस्कृतिक संध्या सह लिट्टी भोज का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के न्यासी श्री मुरलीधर केडिया ने की । जबकि स्वागत वक्तव्य न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी, संचालन मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री रामनन्दन प्रसाद द्वारा किया गया ।
    कार्यक्रम का आरंभ महामना एवं अटल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन ,पुष्पार्पण तथा श्री राजेन्द्र राज के सरस्वती वंदना से हुई ।
    तत्पश्चात् श्रीमती प्रिया दत्ता, सुश्री सानवी दत्ता एवं सुपर्णा राउत के मनमोहक नृत्य तथा राजेन्द्र राज, निलाम्बर चौधरी, आशिष कुमार तथा सनत सरकार (तबला वादक) के कई सुमधुर गीतों के बाद प्रत्येक वर्ष होने वाले सम्मान समारोह के अन्तर्गत सर्वप्रथम शहर के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं साहित्यकार श्री हरिबल्लभ सिंह ‘आरसी ‘ को थावे विद्यापीठ , गोपालगंज द्वारा विद्यासागर की मानद उपाधि प्रदान किये जाने पर पुष्पमाला, शॉल, सम्मान पत्र, श्री फल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर नागरिक अभिनन्दन किया गया ।
    इसके बाद शहर के दो साहित्यकार श्रीमती वीणा पाण्डेय ‘ भारती ‘ और श्री अजय प्रजापति को उनके हिन्दी भाषा , साहित्य एवं संस्कृति के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिये वर्ष २०२१ का साहित्यसेवी सम्मान प्रदान किया गया । इसके अन्तर्गत पुष्प माला, शॉल, श्री फल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं ₹ ११,१११/- की नगद राशि दी जाती है ।
    इस अवसर पर राँची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय, अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. अंगद तिवारी, साहित्यकार श्री दिनेश्वर प्र. सिंह ‘ दिनेश ‘, तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, न्यासी गुहाराम, खजांची लाल मित्तल, कोषाध्यक्ष विमल जालान, कार्यकारिणी सदस्य विद्यासागर लाभ, ओम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. त्रिपुरा झा , यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ,डॉ. अजय कुमार ओझा, डॉ. संजय पाठक ‘सनेही’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ,अशोक पाठक ‘स्नेही’, सुरेश चन्द्र झा, कन्हैया सिंह ‘सदय’, डॉ. संध्या सिन्हा, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’, डॉ. उदय प्रताप हयात , मंजू ठाकुर, विजय भूषण, विन्ध्यवासिनी तिवारी, हरिहर राय चौहान, उषा झा, गीता तिवारी, वरुण कुमार, प्रतिभा प्रसाद, वरुण प्रभात, बलविन्दर सिंह समेत करीब ३०० लोगों की जबर्दस्त उपस्थिति रही ।
    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सामुहिक लिट्टी भोज का भरपुर आनन्द लिया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागडेहरी मंडल में आजसू कोर कमेटी की हुई बैठक
    Next Article परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने गरीबों के बीच बांटा कंबल

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.