Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा समन, दिल्ली शराब नीति से जुड़ा मामला
    Breaking News Headlines राजनीति

    सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा समन, दिल्ली शराब नीति से जुड़ा मामला

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा समन, दिल्ली शराब नीति से जुड़ा मामला
    नई दिल्ली :  दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दिल्ली सीएम केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है. ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में उन्हें 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है. बता दें कि इससे पहले जांच एजेंसी ने 9 दिसंबर को राज्यसभा सांसद और आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नारायण दास गुप्ता से पूछताछ की थी.

     

     

    बता दें ईडी ने 2 नवंबर को शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन मु्ख्यमंत्री ने ये कहते हुए जांच में शामिल होने से मना कर दिया था कि उन्हें पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए यात्रा करनी है. चुनाव खत्म होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि केजरीवाल और आप के अन्य लोगों को फिर से बुलाया जा सकता है. हालांकि ईडी ने इससे अलग कदम उठाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष से पूछताछ करने का फैसला किया. ऐसे में एजेंसी जल्द से जल्द इस मामले की चार्जशीट दाखिल करना चाहती है.

     

     

    100 करोड़ की बात आई सामने

    सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि चार्जशीट जांच एजेंसी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी उन मुख्य लाभार्थियों में से एक थी जिसे रिश्वत के रूप शराब कार्टेल से 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. इसके लिए शराब नीति से जुड़े नियमों में कथित तौर पर बदलाव भी किया गया था. इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के मुकदमे को छह महीने के भीतर पूरा करने का वादा किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाराणसी से एक और वंदे भारत, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर वाराणसी-नई दिल्ली के लिए किया रवाना
    Next Article अल-सिसी ने जीता मिस्र के राष्ट्रपति का चुनाव, PM मोदी ने दी बधाई

    Related Posts

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    July 18, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.