Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अल-सिसी ने जीता मिस्र के राष्ट्रपति का चुनाव, PM मोदी ने दी बधाई
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    अल-सिसी ने जीता मिस्र के राष्ट्रपति का चुनाव, PM मोदी ने दी बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अल-सिसी ने जीता मिस्र के राष्ट्रपति का चुनाव, PM मोदी ने दी बधाई
    नई दिल्लीः मिस्र में पिछले नौ वर्षों से राष्ट्रपति के पद पर काबिज अब्देल फतह अल-सिसी ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर अगले छह वर्षों के लिए एक बार फिर से शीर्ष पद पर अपनी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को अल सिसी की जीत की घोषणा की। अल सिसी के अलावा तीन अन्य उम्मीदवार राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल थे। नेशनल इलेक्शन अथॉरिटी ने कहा कि अल-सिसी ने 89.6 फीसदी वोट हासिल कर राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल की है।

     

     

    6.70 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाताओं में से 66.8 फीसदी ने मतदान किया था। चुनाव आयोग के प्रमुख हेजम बदावी ने एक टेलीविजन समाचार में आधिकारिक परिणामों की घोषणा करते हुए कहा, ”इस बार मतदान प्रतिशत मिस्र के इतिहास में सबसे अधिक रहा।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को तीसरी बार इस पद के लिए चुने जाने पर बधाई दी।

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर महामहिम अब्देल फतह अल-सिसी को हार्दिक बधाई। भारत-मिस्र रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा समन, दिल्ली शराब नीति से जुड़ा मामला
    Next Article चीन में भूकंप से 111 लोगों की मौत, 230 घायल, मची अफरा तफरी

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.