Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची में कांट्रेक्टर समेत चार लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा , समय से पहले ठेकेदार बिपिन नौ दो ग्यारह
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    रांची में कांट्रेक्टर समेत चार लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा , समय से पहले ठेकेदार बिपिन नौ दो ग्यारह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रांची में कांट्रेक्टर समेत चार लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा
    – समय से पहले ठेकेदार बिपिन नौ दो ग्यारह
    मुकेश रंजन संवाददाता
    रांची : राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में ठेकेदार समेत चार लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ईडी की टीम मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में पहुंचकर छापेमारी कर रही है। रांची के अलावा जमशेदपुर के दो ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। जानकारी के अनुसार, चेशायर होम रोड स्थित 4 एकड़ 83 डिसमिल जमीन को गलत दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले को लेकर ईडी ने यह कार्रवाई की है।

     

     

     

    ईडी की टीम पहुंचने से पहले ही निकल गये घर के सभी सदस्य-
    सूत्रों के अनुसार ठेकेदार बिपिन को ईडी ने नोएडा में ट्रैक किया था। इसके बाद ईडी की टीम उसके रांची स्थित घर पहुंची। लेकिन ईडी के पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार बुधवार सुबह 6:30 बजे तक सभी सामान के साथ निकल गये। ईडी ने प्रभात पांडेय (फ्लैट मालिक) को बुलाया है और फ्लैट 402 को सील कर दिया गया है. इधर बिपिन को आज सुबह 10:30 बजे तक दिल्ली ईडी कार्यालय में आत्मसमर्पण करने और उनके परिवार को रांची ईडी कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए भी कहा है। यह मामला जमीन के गलत नामांतरण से जुड़ा है और बिपिन इस मामले में बिचौलिया था।

     

     

     

    खेलगांव में शेखर कुशवाहा के ठिकाने पर छापा –
    रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित गाड़ी गांव में भी ईडी की रेड पड़ी है. ईडी की टीम जमीन दलाल शेखर कुशवाहा के घर पर छापेमारी कर रही है. ईडी चेशायर होम रोड स्थित 4 एकड़ 83 डिसमिल सरकारी जमीन को गलत दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले को लेकर सुबह से छापेमारी कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाशीडीह हाई स्कूल में No Bag Day का किया आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.