Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IAS पूजा सिंघल मामले में पहली बार ईडी ने जारी किया बयान मनरेगा घोटाला और साहेबगंज में की गयी छापेमारी में बरामद हुए 36.58 करोड़ रुपये
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राष्ट्रीय

    IAS पूजा सिंघल मामले में पहली बार ईडी ने जारी किया बयान मनरेगा घोटाला और साहेबगंज में की गयी छापेमारी में बरामद हुए 36.58 करोड़ रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2022Updated:July 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रवर्तन निदेशालय ने छह मई 2022 के बाद पहली बार आइएएस पूजा सिंघल और साहेबगंज में की गयी छापेमारी के बाबत आधिकारिक बयान जारी किया है. पूजा सिंघल प्रकरण के 70 दिनों और पंकज मिश्रा के खिलाफ सात दिनों बाद जारी बयान में कहा है कि झारखंड में एजेंसी ने कुल 36.58 करोड़ की नगदी बरामद की गयी है.

    छह मई 2022 के बाद कुल 36 जगहों पर मनरेगा स्कैम, अवैध खनन मामले पर छापेमारी की गयी. मनरेगा स्कैम के तहत 19.76 करोड़ रुपये का नगद रांची से बरामद किया गया, जिस दौरान आइएएस पूजा सिंघल और उनके करीबियों के यहां छापेमारी हुई थी. इसके बाद कई लोगों को बुला कर उनका बयान दर्ज कराया गया. इसमें अवैध माइनिंग और इस पूरे सिंडिकेट में राज्य के वरीय नौकरशाहों और राजनीतिज्ञों के शामिल होने की बातें सामने आयी. आइएएस पूजा सिंघल और उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. ईडी ने चार्जशीट भी दाखिल कर ली है.

    साहेबगंज में ईडी ने वन भूमि में अवैध खनन का पता लगाया. इसमें एक सिंडिकेट गिरोह की तरफ से 100 करोड़ के अवैध माइनिंग में ईडी की तरफ से ट्रायल जारी है. इसी दौरान आठ जुलाई को झामुमो नेता पंकज मिश्रा, उनके सहयोगी डहू यादव और 18 लोगों के खिलाफ छापेमारी की गयी, जिसमें 37 बैंक खातों का पता चला. इसमें ईडी को मनी लाउंड्रिंग की जानकारी भी मिली. पीएमएलए एक्ट 2002 के तहत इनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है.

    इस दरम्यान 11.88 करोड़ रुपये का पता चला, जो मनी लाउंड्रिंग से जुड़ा है. ईडी ने साहेबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी, बरहरवा में मारी गयी छापेमारी में 5.34 करोड़ रुपये का बेनामी पैसा बरामद किया गया था. ईडी की तरफ से पांच अवैध स्टोन क्रशर के कागजात भी जब्त किये गये थे, जहां से आग्नेय अस्त्र भी बरामद किये गये. ईडी ने दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल दस्तावेज, बैंक खातों के डीटेल्स भी खंगाले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएआईसीसी के महासचिव  अविनाश पांडे राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा करेंगे साथ ही समन्वय समिति मंत्री गण एवं विधायकों की बैठक को भी करेगें संबोधित :राकेश तिवारी
    Next Article पुलिस वालों ने नेता बनाया है उनका कर्ज उतारना है :मंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.