Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के आबकारी घोटाले में वायएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद के बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    दिल्ली के आबकारी घोटाले में वायएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद के बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दिल्ली की आबकारी नीति के अंतर्गत हु़ए कथित घोटाले में वायएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद मंगुटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे मगुंटा राघव रेड्डी को गिरफ्तार किया है. उन पर इस कथित घोटाले में एक बड़ी भूमिका निभाने का संदेह है. कहा जा रहा है कि मगुंटा राघव रेड्डी ने दिल्ली की नई आबकारी नीति के कथित घोटाले की योजना को तैयार करने और फिर उससे अनुचित लाभ हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाई.

     

     

     

    बताया यजा रहा है कि लगभग एक पखवाड़े पहले अपनी दूसरी चार्जशीट में प्रवर्तन निदेशालय ने कथित तौर पर कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के साथ राघव रेड्डी इंडोस्पिरिट का वास्तविक मालिक है. कथित तौर पर कविता ने शराब व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई के जरिये अपनी हिस्सेदारी नियंत्रित किया. उनके साथ व्यवसायी विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली ऊथा गौतम और समीर महेंद्रू को सीबीआई ने पिछले साल चार्जशीट में आरोपी बनाया था. इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

     

     

     

     

    अपनी चार्जशीट में ईडी ने कहा कि अरुण पिल्लई ने 12 नवंबर 2022 को अपने बयान में खुलासा किया कि कविता और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के बीच एक कथित डील हुई थी. 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के बदले में कविता को इंडोस्पिरिट के जरिये दिल्ली के शराब कारोबार तक पहुंच मिली थी. अरुण पिल्लई इंडोस्पिरिट में कविता का काम देखते थे और उनकी ओर से भागीदार भी बने. समीर के साथ बातचीत के दौरान उसने यह साफ कर दिया गया था कि उसके कारोबार में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी का अंतिम नियंत्रण राघव रेड्डी और कविता के पास था. अपनी दूसरी चार्जशीट में इंडोस्पिरिट का हवाला देने के बाद ईडी मनी ट्रेल और मामले में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही थी. समीर महेंद्रू को इंडोस्पिरिट के मालिक बताया जाता था. जो शराब के प्रोडक्शन, मार्केटिंग, इम्पोर्ट और सप्लाई में माहिर था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणक माशाला के सीएमडी केशव भारद्वाज ने कहा मेरा उद्देश्य साफ है कि बेरोजगारों को रोजगार मिले
    Next Article भारत की पहली पारी 400 रन पर सिमटी, अक्षर पटेल शतक से चूके

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.