Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला- प्रखंड परिसर में एकदिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    Breaking News Business Headlines कारोबार झारखंड

    घाटशिला- प्रखंड परिसर में एकदिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    News DeskBy News DeskMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला- प्रखंड परिसर में एकदिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सूक्ष्म, लघु व माध्यम उद्यम विकास संस्थान, रांची एवं जन सहभागी विकास केंद्र रांची के संयुक्त तत्वाधान में पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला प्रखंड में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए एमएसएमई डीआई रांची के सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले के स्थानीय उद्यम एवं भावी उद्यम को भारत सरकार के प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा लोन, एमएसएमई लोन, स्टार्टअप इंडिया, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं अन्य योजनाओं से ग्रामीण, महिलाएं, पिछड़ा वर्ग के लोग लाभ लें। इस योजना के अंतर्गत रोजगार स्थापित करने एवं उत्पादन हेतु 25 लाख तक का लोन दिया जा रहा है जिसके लिए 35 प्रतिशत तक सब्सिडी सरकार की ओर से दिया जा रहा है।

    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित घाटशिला प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने कहा कि मजदूरी करने वाले महिला-पुरुषो को भी अब अकुशल से कुशल बनना है, और आत्मनिर्भर होने के लिए स्वरोजगार करना है, सरकार इसमे हर सम्भव सहयोग करेगी। सरकारी विभागों के जरूरत की 25 प्रतिशत सामग्री कुटीर एवं लघु उद्योगों से उत्पादित को खरीदने का प्रावधान है, इसके लिए उद्योग आधार और जेम में निबंधित होना आवश्यक है। उन्होंने दुकान खोलने या उद्योग स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से लोन लेने के संबंध में जानकारी दिया और कहा कि इस योजना में 40 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।

    एल डी एम संतोष कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंध श्री अशोक कुमार ने बैंक से संबंधित जानकारी दिया। जन सहभागी विकास केंद्र की कार्यक्रम निदेशक ज्योति सिंह ने मंच का संचालन किया और प्रमोद कुमार वर्मा ने उत्पाद की गुणवत्ता कायम रखने हेतु प्रेरित किया। मौके पर 110 उद्यमियों के साथ मार्टिन तारिक, झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबन्ना गुप्ता फैंस क्लब के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया
    Next Article दो फरार शराब माफिया गिरफ्तार

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    August 18, 2026

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    सरयू राय 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार करेंगे, शिक्षकों का होगा सम्मान

    जमशेदपुर में बाढ़: सरयू राय बोले- स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात को सावधानी जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.