Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा मास्क चेकिंग अभियान
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा मास्क चेकिंग अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा मास्क चेकिंग अभियान

    कोविड प्रोटोकोल के उल्लंघन पर साकची में 9, गोविंदपुर में 5 व हाता(पोटका) में 3 दुकानों को सील किया गया

    ▪️जांच अभियान के दौरान जनसाधारण से मास्क पहनने एवं सामजिक दूरी के पालन करने की लगातार की जा रही अपील, मास्क नहीं पहनने वालों को दिया जा रहा अर्थ दंड

    कोरोना संक्रमण के दूसरे चक्र के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम द्वारा जनसाधारण के बीच मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है । साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सूरज कुमार के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में इंसिडेंट कमांडर, नगर निकाय पदाधिकारी व ग्रामीण क्षेत्र में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी द्वारा हाट बाजार, दुकान व अन्य सार्वजनिक स्थलों में सरकार द्वारा जारी एसओपी के अनुपालन की जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज जिले में मास्क चेकिंग के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों को दंडित करते हुए जुर्माना की राशि वसूलने के साथ साथ मास्क पहनने की सख्त चेतावनी दी गयी। इस दौरान पदाधिकारियों के द्वारा मास्क पहनने एवं सामजिक दूरी का अनुपालन करने की आमजनों से अपील की गयी । साथ ही उपायुक्त के निर्देशानुसार पदाधिकारियों द्वारा हाट बाजारों को खुले स्थानों/मैदान में शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई ।

    जमशेदपुर सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा गोविंदपुर हाट बाजार में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया, वहीं कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन करते पाये जाने पर 5 दुकानों को 3 दिनों के लिए सील किया गया । साथ ही जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग ने साक्ची में 9 दुकानों को 72 घंटे के लिए सील करने की कार्रवाई की। उक्त सभी दुकानों में भीड़ ज्यादा होने तथा स्टाफ व ग्राहक के मास्क नहीं पहनने को लेकर ये कार्रवाई की गई । पोटका सीओ इम्तियाज अहमद ने हाता चौक में मास्क चेकिंग अभियान चलाते हुए 3 दुकानों को कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन करते पाये जाने पर सील किया । जमशेदपुर सदर सीओ अमित श्रीवास्तव द्वारा भी भीड़ ज्यादा होने व सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन करने पर 1 दुकान को सील किया गया है ।

    चाकुलिया में बीडीओ देवलाल उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद द्वारा सोनारी/कदमा में हाट बाजार, बहरागोडा बीडीओ व अन्य सभी बीडीओ/सीओ/इंसिडेंट कमांडर द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान चलाते हुए सरकार द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की जांच की गई । साथ ही हाट बाजारों को कोरोना संक्रमण प्रसार के रोकथाम को लेकर खुले मैदान में शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरहुल पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, पूजा-अर्चना कर सभी के आरोगय और समृद्धि की कामना की
    Next Article मुख्यमंत्री औऱ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन से जाना हाल शुक्रवार को लेंगे बड़ा फैसला

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    June 28, 2026

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.