प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला
राष्ट्र संवाद संवाददाता चंदन शर्मा
बेगूसराय :बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में बिहार में बढ़ रहे अपराध, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर बुधवार को आयोजित शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास सहित कांग्रेस के कई विधायक एवं हजारों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को भगवानपुर प्रखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश दास के नेतृत्व में भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने पीडब्लू डी पथ पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया तथा सरकार के इशारे पर पुलिस के द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किए गए लाठीचार्ज का जमकर निंदा किया।
इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रंधीर वर्मा,पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय,मो० युनीश,राम प्रकाश साह, राजीव पोद्दार, महेश यादव, रामाशीष सहनी, आनंद कांत चौरसिया, शंकर शर्मा,अजय सिंह,विपीन कुमार, पूर्व उपप्रमुख संजीव गुप्ता , युवा कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव मनीष कुमार, पूर्व प्रमुख लाल बाबू पासवान,प्रकाश सह ,आदि मौजूद थे।