Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहली सुहागरात के वक्त पत्नी का विक्षिप्त होने का मामला पति के समक्ष हुआ खुलासा, दोनों पक्षों में हुआ जमकर विवाद,
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    पहली सुहागरात के वक्त पत्नी का विक्षिप्त होने का मामला पति के समक्ष हुआ खुलासा, दोनों पक्षों में हुआ जमकर विवाद,

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेघरा से दयानंद कश्यप
    तेघरा ,बेगूसराय :बसनातन धर्म में विवाह एक पवित्र रिश्ता सात फेरों के साथ जिंदगी भर के लिए बनता है लेकिन एक मामला विवाह से संबंधित क्षण भर में उत्पन्न हुई कलह की क्षेत्र में चर्चा जोरों से हो रहा है । सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते 26 मई 2023 को हिंदू रिति रिवाज के साथ नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या 3 निवासी नरेश कुमार (काल्पनिक नाम) ने मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत धकजरी (अहियापुर) निवासी प्रियंका कुमारी (काल्पनिक नाम) के संग विवाह रचाया. जहां वर पक्ष की ओर से दर्जनों की तादाद में बारातीगण विवाह जैसे पवित्र कार्यक्रम का साक्षी बने. लेकिन मामला तब तक नहीं बिगड़ पाया था, जब तक दुल्हन अपने ससुराल पति के साथ पहुंच गईं हों । सुनने में तो हैरत योग्य बातें जरूर हैं लेकिन सत्यता भी शत फीसदी ग्राउंड पर जायज है । बताया जाता है कि दुल्हा और दुल्हन चांद की पहली रात यानी सुहागरात के लिए सेज पर था, इसी बीच दुल्हन अजीब हरकत करने लगी । जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि दुल्हन पहले से हल्की विक्षिप्त है । फिर क्या, स्थिति बिगड़ गई और इसकी चर्चा क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। यह पूरा मामला नगर परिषद बरौनी क्षेत्र अंतर्गत फुलवड़िया कुम्हार टोली की है । सूत्र बताते हैं कि गत 27 मई को फुलवड़िया कुम्हार टोली निवासी एक युवक नरेश कुमार (काल्पनिक नाम) की शादी वैदिक हिंदू रीति रिवाज से संपन्न मंसूरचक स्थित धकजरी (अहियापुर) में प्रियंका (काल्पनिक नाम) के साथ संपन्न हुई. लेकिन दूल्हा पक्ष से शादी में शामिल किन्हीं लोगों को यह ज्ञात नहीं हुआ कि वधू को कभी कभार मानसिक तौर पर पागलपन का प्रकोप आता है. दिलचप्स बात यह है कि इसकी खुलसा तब तक नहीं हो पाई थी, जब तक कि सम्पूर्ण रिवाज के साथ वधू ससुराल अपने वर साथ घंटों पूर्व पहुंच गईं हों. तब तक किसी को कानों कान इसकी जानकारी अथवा महज आभास भी नहीं हुआ था. लेकिन इसकी खुलासा उस वक्त हुआ जब सुहागरात अर्थात चांद मिलन की प्रथम रात के लिए वर और वधू एक कमरे में एक साथ बिताने के लिए कदम ही रख रहे थे. उसी वक्त वधू अजीब टाइप की हड़कत करने लगी. जिससे इस हड़कत की असल कारणों का खुलासा ना सिर्फ वर के समक्ष हुआ अपितु इसकी चर्चा परिजन सहित क्षेत्र में जोरों से होने लगी. देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया और वर ने वधू की इस रवैए के कारण उसे अपनाने से तत्काल मना कर दिया. नतीजतन वर पक्ष और वधू पक्ष के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. मसलन इस कारण से 28 मई 2023 दिन रविवार को पूर्व से आयोजित शादी के अवसर पर वर वधु स्वागत समारोह सह प्रीतिभोज कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. निमंत्रण मिले लोगों ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर एक वर के तरफ से एक संदेश प्राप्त हुआ, जिस पर वर ने लिखा कि आज मेरे ससुर की मौत हो गई है इसलिए बहुभोज स्थगित कर दिया गया है, मत आइएगा. इधर, दूसरी ओर इस बाबत जातीय समाज के लोगों ने सुलह को लेकर किया हस्तक्षेप तो किसी तरह मामला तत्काल स्थिर कुछ शर्तों के साथ हुआ. इसी के समाज से जुड़े लोगों ने शादी के पूर्व से ही लड़की को मानसिक रूप से हल्की विक्षिप्त होने का मामला प्रकाश में आने की बात बताया है. मिलन की पहली रात के बीच मामले की हुई खुलासे के बाद वधू के स्वजनों ने पहुंचकर उक्त प्रकरण को जायज ठहराया है. और चिकित्सीय देखरेख में इलाज पूर्व से जारी होने की बात को स्वीकार किया है. साथ ही कई चिकित्सकों के परामर्श पुर्जी को भी दिखाया है. जातीय समाज के कुछ लोगों ने बताया कि इस मसले के बाद सुलह को लेकर एक बैठक हुई. जिसमें कई नामचीन लोगों ने शिरकत किया. हालांकि वर्तमान में वधू अपने माइके चली गई. और कई लोगों की घायल होने की बात बताई जा रही है. पूरे प्रकरण को लेकर लोगों में जितनी मुंह उतनी बातें की जा रही है. स्वजनों के अनुसार जातीय समाज के लोगों ने जब बीच में हस्तक्षेप किया तब दो माह के लिए उत्तम स्वस्थ को लेकर मौहलत दिया गया है. हालांकि लोगों का कहना है कि शादी से पहले यदि लड़की के साथ इस तरह की शिकायत पूर्व से थी तो वर पक्ष से छिपाना किसी अपराध से कम नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनसीसी कैडरों के बीच टीवी जागरूकता को लेकर प्रशिक्षण शिविर
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.