दुग्धा की टीम बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया। टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से गम्हरिया के दुग्धा काली मंदिर मैदान में एक दिवसीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न गांवों से कई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता दुग्धा की टीम रही जबकि जगन्नाथपुर की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड युवा मोर्चा के जिला सचिव बबलू प्रधान द्वारा दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा 58 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने दुग्धा टीम के साहिल प्रधान और 5 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने जगन्नाथपुर टीम के हिमांशु को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही, दोनों टीमों के 14-14 खिलाड़ियों को टी-शर्ट और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टाटा स्टील के सीएसआर हेड सत्यनारायण नंदा, मुकेश कुमार, सुदामा प्रधान, अमरनाथ प्रधान, प्रकाश प्रधान आदि उपस्थित थे।

