Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में नाली बनी ही नहीं नगर निगम ने लगवाया शिलापट
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानगो में नाली बनी ही नहीं नगर निगम ने लगवाया शिलापट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मानगो में नाली बनी ही नहीं नगर निगम ने लगवाया शिलापट।
    मध्य रात्रि में संवेदक ने लगाया शीलापट, लोगों ने जमकर काटा बवाल ।
    बन्ना गुप्ता और सुरेश यादव की जुगल जोड़ी के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है मानगो -विकास सिंह
    मानगो बालीगुमा बगान एरिया में लगभग साढ़े पांच लाख रुपए की लागत से बन रही नाली का स्थल परिवर्तन संवेदक और अभियंता के द्वारा स्थानीय लोगों को अंधेरे में रखकर कर दिया गया । मानगो नगर निगम के द्वारा बालिगुमा बगान एरिया में संजय भुइंया के घर से सुरेंद्र सिंह के घर तक चार सौ फीट नाली पास हुई थीं , मानगो नगर निगम के संवेदक ने उपरोक्त नाली का निर्माण दूसरी जगह में करवा दिया जब निर्माण कार्य चल रहा था संवेदक और अभियंता ने स्थानीय लोगों को बताया था कि जिस स्थान में नाली बनाई जा रही है

     

     

    वही नाली पास की गई है आपके गली की नाली बाद में पास कर बनवा दी जाएगी । मामला उस वक्त बिगड़ गया जब मध्य रात्रि को मानगो नगर निगम के अभियंता ने संवेदक से मिली भगत कर जिस स्थान में नाली बनी ही नहीं वहां शीलापट लगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है घरों का गंदा पानी सड़क में कई वर्षों से बह रहा है लोग नरकीय जीवन जीने में विवश हैं जहां नाली की आवश्यकता है वहां नाली नहीं बनाकर क्षणिक लाभ हेतु अभियंता और संवेदक की मिली भगत के कारण नाली दूसरे स्थान में बना दी गई । जहां नाली बनी ही नहीं वहां शिलापट मध्य रात्रि में लगा दिया गया जिससे लोगों में काफी आक्रोश हैं जिस स्थान में नाली का निर्माण होना था वहां दैनिक मजदूरी करने वाले लोग अधिकांश संख्या में रहते हैं लोगों को अब इस बात का भय सता रहा है कि शिलापट लग गई और नाली बना ही नहीं अब लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ेगा। नाली का घोटाला होते देखा स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर यथा स्थिति से अवगत कराया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री मानगो नगर निगम बन गई है मानगो नगर निगम के उप विकास आयुक्त सुरेश यादव एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की जुगल जोड़ी का कमाल है की मध्य रात्रि में बिना नाली निर्माण कराए शीलापट लगाया गया । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पूरे मामले की जानकारी नगर विकास विभाग के सचिव को दी जाएगी ।

     

     

     

    इसके साथ ही संबंधित अभियंता के ऊपर सरकारी राशि का बंदर बाट करने का मुकदमा स्थानीय थाने दर्ज किया जाएगा । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, किशोर भुइंया,तपस्या सिंह, नंदू प्रसाद, महाबीर भुइंया, मनोहर भुइंया, विष्णु भुइंया, अजय सिंह, रामनाथ भुइंया, अनिल प्रसाद, सुनीता झा,राहुल कुमार, सावित्री देवी, गुलाबी देवी, रंजीत भुइंया सहितद सभी बस्तीवासी मौके में उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप चौधरी के अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत कोषांग द्वारा अब तक संपादित कार्यों की समीक्षा बैठक
    Next Article साइबर अपराधियो के खात्मे में जुटी गिरिडीह पुलिस को फिर मिली सफलता, सात गिरफ्तार, कई राज्य में अपराध कर चुके दो शातिर भी गिरफ्तार

    Related Posts

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    July 2, 2026

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    July 2, 2026

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.