Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के प्रांगण में हिंद बलोच फोरम जमशेदपुर की ओर से ‘बलूचिस्तान का काला दिवस’ कार्यक्रम आहूत किया गया 
    Breaking News Headlines झारखंड

    डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के प्रांगण में हिंद बलोच फोरम जमशेदपुर की ओर से ‘बलूचिस्तान का काला दिवस’ कार्यक्रम आहूत किया गया 

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के प्रांगण में हिंद बलोच फोरम जमशेदपुर की ओर से ‘बलूचिस्तान का काला दिवस’ कार्यक्रम आहूत किया गया

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री हरि बल्लभ सिंह आरसी ने की ।
    संचालन संस्था के महासचिव धर्म चंद्र पोद्दार ने किया ।

    इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखें जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि पाकिस्तान ने आज के ही दिन सन 1948 में बलूचिस्तान को कब्जा कर लिया था ।

    भारतीय जन महासभा के संरक्षक राजेंद्र कुमार अग्रवाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि जो देश हमेशा स्वतंत्र रहा हो उस पर कोई दूसरा देश सैन्य बल का प्रयोग कर कब्जा कर ले यह अत्यंत दुखद है ।
    इस प्रकार की कार्रवाई की हम भारतवासी घोर निंदा करते हैं ।
    कहा कि आज जो बलूचिस्तान में अनेक क्रांतिकारी संगठन अपने देश की आजादी के लिए क्रांति की ज्वाला को जलाए हुए हैं हम उनका पुरजोर नैतिक समर्थन करते हैं ।

    मां हिंगलाज भवानी का मंदिर बलूचिस्तान में है जो 51 शक्तिपीठों में से एक है । हम भारतवासी वहां दर्शन को जाना चाहेंगे और यह तभी संभव होगा जब बलूचिस्तान आजाद हो ।

    इस अवसर पर महासचिव धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि पाकिस्तान का निर्माण 14 अगस्त 1947 को हुआ था मतलब इसका जन्म हुआ था और जिसका जन्म होता है उसकी मृत्यु भी निश्चित है ।
    पाकिस्तान पहले से नहीं था यह बना तो अब इसका अंत भी होगा ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री आरसी ने कहा कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान को कब्जा तो किया ही अब वहां वह घोर अत्याचार कर रहा है । अमानवीय हरकतें कर रहा है जो कि पड़ोसी होने के नाते अब हम लोगों से असह्य हो रहा है । हम भारत सरकार से चाहेंगे कि बलूचिस्तान को बांग्लादेश की तरह आजाद कराएं तभी इस मामले का पटाक्षेप होगा ।
    दुनिया का कोई भी देश अगर किसी दूसरे देश पर कब्जा कर लेता है तो यह बहुत ही अमानवीय है । इसलिए दुनिया के सारे देशों को चाहिए कि इस मानवता के खिलाफ किए जा रहे कार्य की निंदा करें और पाकिस्तान पर भरपूर दबाव बनावे जिससे बलूचिस्तान आज़ाद हो सके ।

    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री आरसी के अलावे राजेंद्र कुमार अग्रवाल , धर्म चंद्र पोद्दार , सबिता ठाकुर दीप , सोनी पाटोदिया , अर्चना बरनवाल , भुवनेश्वरी मिश्रा , कृष्ण कांत भारती , अरविंदर कौर , शीलू सिंह , संदीप कुमार , प्रकाश चंद्र चौधरी , सीमा जायसवाल , डिंपल जायसवाल , आयुष पाटोदिया , मंजू देवी , अवधेश रंजन आदि सम्मिलित थे ।

    यह जानकारी हिंद बलोच फोरम जमशेदपुर की ओर से जारी की गयी एक विज्ञप्ति में दी गई है ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजय खाॅ के अध्यक्षता में तिलक पुस्तकालय पुनर्निर्माण समिति के सदस्यों का बैठक
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.