Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक है भारत :श्रेष्ठ है भारत
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    एक है भारत :श्रेष्ठ है भारत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2019Updated:August 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक है भारत :श्रेष्ठ है भारत
    डॉक्टर कल्याणी कबीर

    “दिल भी इक जिद पर अड़ा है किसी बच्चे की तरह,
    या तो सबकुछ इसे चाहिए या कुछ भी नहीं”

    तो दोस्तों, मुस्कुराइए कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अब भारत एक राष्ट्र है ।
    लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल भी पास हो गया है । बिल के समर्थन में 366 वोट पड़े जबकि विरोध में मात्र 77 वोट ।
    अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक तिरंगे की शान रहेगी और एक ही संविधान का डंका बजेगा ।
    माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बरसों से रिस रहे इस राजनीतिक जख्म का इलाज कर दिया है । देश का हिस्सा होकर भी कश्मीर के भीतर एक दूसरे ध्वज और भिन्न कानून का चलन स्वस्थ परंपरा नहीं थी । इससे देश की संप्रभुता पर सवाल खड़ा होता था साथ ही कश्मीर पर आतंकवाद को पनपने का भी भरपूर मौका मिल गया । देर से ही सही पर कश्मीर के लोगों को भी देश के मुख्य धारा से जुड़कर भविष्य सँवारने का अवसर मिलेगा । धारा 370 का खात्मा एक ऐसी पहल है जिसका पूरे देश में स्वागत किया जा रहा है । वे लोग गुमराह हैं जिन्हें लगता है कि कश्मीर का मामला उसका अंदरूनी मामला है । कश्मीरी नेताओं का ये इल्जाम है कि उन्हें नज़रबंद कर दिया गया है, जबकि अमित शाह के अनुसार कश्मीर के नेताओं ने खुद ही अपने आपको अपने घर में कैद कर रखा है । अब जितनी मुँह उतनी बातें ।
    पर सबसे सटीक बात तो यही है कि कश्मीर अखंड भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा ।
    लद्दाख, श्रीनगर, कश्मीर के लोग भी आज आनंद मना रहे हैं। इतने सालों की त्रासदी के बाद वहाँ के निवासियों को भी पिछली सरकारों के द्वारा की गई इस गलती का एहसास होने लगा था।
    ये सच है कि विशेष दर्जा देने के बाद से ही कश्मीर की हालत बद से बदतर होती चली गई और असामाजिक तत्वों ने इस स्वतंत्रता का अनुचित फायदा खूब उठाया ।
    पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम ने राष्ट्र के गौरव रूपी मस्तक को झूमने पर मजबूर कर दिया है ।
    सही मायने में यह है आजादी और इसे कहते हैं संप्रभुता ! इस तरह के संजीदा मुद्दों पर उम्मीद की जाती है कि सभी विपक्ष दल भी सरकार का साथ दें । कुछ भ्रमित बयान यह भी आ रहे हैं कि सरकार अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रही है । ऐसी सोच वाले भूल रहे हैं कि धारा 370 और विशेष दर्जा प्राप्त कश्मीर में भी इन चीजों का खूब बेजा फायदा उठाया गया । पर अब मोदी जी की दृढनिश्चय ने तिरंगा फहराने के लिए कश्मीर की वादियों का मंच प्रदान किया है । समस्त भारत इस नेतृत्व के आगे नतमस्तक है ।

    (स्वतंत्रता दिवस विशेषांक पञिका में भी पढ़े डाटा के साथ)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिप सदस्या सुभद्रा ने सुखाड़ घोषित करने की मांग किया
    Next Article आम जनों को आरोग्य और आयुष्मान बनाने को संकल्पित है रघुवर सरकार : दिनेश

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.