Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डा.अजय ने गोलमुरी,भूईंयाडीह तारकंपनी में चलाया जनसम्पर्क अभियान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डा.अजय ने गोलमुरी,भूईंयाडीह तारकंपनी में चलाया जनसम्पर्क अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डा.अजय ने गोलमुरी,भूईंयाडीह तारकंपनी में चलाया जनसम्पर्क अभियान
    डा. अजय ने सीटू तालाब छठ घाट में की बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव

     

    जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने शनिवार को गोलमुरी, बजरंग नगर, भुईंयाडीह एवं तारकंपनी क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान चलाया. क्षेत्र के लोगों ने डा. अजय को अपना समर्थन देने का वादा किया. मौके पर अजय कुमार ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है. वह 25 वर्षों की शासन से परेशान है. जमशेदपुर को विकसित बनाना मेरी प्रतिबद्धता है. लोगों को बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करुंगा. जमशेदपुर को अपराध मुक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि प्रदेश कि इंडिया गठबंधन सरकार लगातार गरीब एवं आम लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया है. जिसमें मईंया सम्मान योजना का लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है. वहीं सर्वजन पेंशन का लाभ भी सभी वर्ग के लोगों के मिल रहा है.

     

    डा.अजय ने कहा कि यदि जनता ने समर्थन किया तो विश्वास दिलाता हूं कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराऊंगा ताकि लोगों को आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल सके वहीं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन एवं रोजगार के लिए बंद कंपनियों को चालू करने के लिए बड़े कॉर्पोरेट कंपनियों से संपर्क किया जाएगा. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार के रोजगार के प्रशिक्षण दिया जाएगा. ताकि महिलाएं अपना व्यवसाय शुरु कर अपने पैरों पर खड़ा हो सके. उन्होंने कहा कि जनता को निर्णय लेना होगा कि उन्हें कैसा जमशेदपुर चाहिए.

     

     

    सीटू तालाब का जीर्णोद्धार कराएंगे डा. डा. अजय

    आज जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों ने तारकंपनी क्षेत्र के सीटू तालाब छठ घाट की बदहाली के बारे में डा. अजय के संबंध बताया तब डा. अजय ने त्वरित अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मिलजुल कर सीटू तालाब की सफाई कराएं ताकि छठ वर्तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. अजय ने आज बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव कर छट घाट की सफाई की शुरुआत की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश: मथुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ‘गोवर्धन पूजा’ पर्व
    Next Article सरयू राय को भारी मतों से विजयी बनाएं-जमा खान

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.