Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व केंद्रीय मंत्री को जोड़कर खोई साख तलाशने की जुगत में गलत बयानबाजी कर रहे डॉ अजय:सुधांशु ओझा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पूर्व केंद्रीय मंत्री को जोड़कर खोई साख तलाशने की जुगत में गलत बयानबाजी कर रहे डॉ अजय:सुधांशु ओझा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्व केंद्रीय मंत्री को जोड़कर खोई साख तलाशने की जुगत में गलत बयानबाजी कर रहे डॉ अजय:सुधांशु ओझा

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पुतला दहन को ओछी राजनीति का परिचायक:सुधांशु ओझा

    ● जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी चुनौती, कल्याण नगर और इंद्रानगर से जुड़े पत्र सार्वजनिक करें डॉ अजय, झामुमो-कांग्रेस सरकार ने भेजा है घर तोड़ने का नोटिस
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह से सटे कल्याणनगर व इंद्रानगर के 150 मकान तोड़े जाने संबंधी नोटिस पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार पर लोगों को आधारहीन बातों से भ्रमित करने का आरोप लगाया। सुधांशु ओझा ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की ओर से लिखे गए पत्र में कल्याणनगर और इंद्रानगर समेत किसी भी बस्ती के अतिक्रमण का जिक्र नही है।

     

     

    उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि डॉ अजय के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा कल्याण नगर और इंद्रा नगर के घरों को तोड़ने के बारे में एनजीटी को लिखा कोई पत्र है तो उसे जारी करें नहीं तो प्रेस वार्ता में सार्वजनिक रूप से की गई ग़लतबयानी के लिए माफी मांगे। कहा कि स्वयं के राजनीतिक विश्वसनीयता पर संघर्ष कर रहे डॉ अजय कुमार इस मामले में अपने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की करतूतों को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे और भ्रामक आरोप लगा रहे हैं।

     

     

    जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्पष्ट किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पर्यावरण और स्थानीय समुदाय के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दलमा और डिमना घाटी क्षेत्र से सटे इलाकों में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। यह मामला सिर्फ और सिर्फ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है और इसमें किसी भी बस्ती का कोई जिक्र नहीं है। परंतु राजनीति में अप्रासंगिक हो चुके डॉ अजय कुमार आज अपनी पार्टी की कार्यशैली के अनुरूप झूठे आरोपों के सहारे अपनी खोई हुई साख वापस पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर्यावरण संरक्षण के इस मुद्दों को इंद्रानगर और कल्याण नगर से जोड़कर राजनीतिक रंग देने में लगी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों को कांग्रेस ने झूठे और भ्रामक आरोपों के माध्यम से बदनाम करने की कोशिश की है।

     

     

     

    वहीं, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बहुत ही सुलझे नेता होने के साथ पर्यावरण, जनजातीय संरक्षण और कृषि के मुद्दों पर सक्रिय रूप से मुखर रहे हैं। ऐसे में यह साफ है कि कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस नीति है और न ही कोई विज़न, इसलिए वे अनर्गल आरोप लगाकर राजनीति कर रही है। भाजपा जनहित और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सदैव रहेगी।

    इसके साथ ही जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पुतला दहन को ओछी राजनीति का परिचायक बताते हुए इसकी निंदा की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने फोटोग्राफर मंटू कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
    Next Article ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल नहीं होने वाले जम्मू-कश्मीर के दल दो नावों पर हैं सवार: कांग्रेस नेता मीर

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.