Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में DQAC की बैठक, NQAS प्रमाणन, फायर ऑडिट और BLS प्रशिक्षण की प्रगति की हुई समीक्षा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में DQAC की बैठक, NQAS प्रमाणन, फायर ऑडिट और BLS प्रशिक्षण की प्रगति की हुई समीक्षा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में DQAC की बैठक, NQAS प्रमाणन, फायर ऑडिट और BLS प्रशिक्षण की प्रगति की हुई समीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति (DQAC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, प्रमाणन प्रक्रियाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में अब तक जिला क्षतिपूर्ति उपसमिति के समक्ष किसी भी प्रकार का मुआवजा दावा दर्ज नहीं हुआ है। वहीं NQAS प्रमाणन की समीक्षा में जानकारी दी गई कि जिले के कुल 20 स्वास्थ्य केंद्रों में से तीन केंद्र पहले ही प्रमाणित हो चुके हैं। छह केंद्रों के आवेदन SaQsham पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं, जबकि शेष 11 केंद्रों के आवेदन भी भेजे जा चुके हैं।

    PM-ABHIM के तहत विकसित कुछ AAM केंद्रों में चारदीवारी के अभाव के कारण NQAS मूल्यांकन में बाधा की स्थिति सामने आई, जिस पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने पर सहमति बनी। बैठक में सभी स्वास्थ्य संस्थानों में अद्यतन फायर ऑडिट कराने और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।

    जिला अस्पताल सहित सभी प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्वास्थ्यकर्मियों को जोड़ने तथा इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना, सुरक्षा मानकों का पालन कराना और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जारी दिशा-निर्देशों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग होती रहे।

    NQAS प्रमाणन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर कई मामलों की ऑन द स्पॉट समाधान फायर ऑडिट और BLS प्रशिक्षण की प्रगति की हुई समीक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का पुण्य तिथि आयोजित हुआ
    Next Article पुरी में 8–9 नवंबर को होगी राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार की अहम बैठक, समाज हित में लिए जाएंगे कई बड़े फैसले

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    June 18, 2026

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.