Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोक सभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारी को लेकर जिला में बनाये गये सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों / वरीय पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    लोक सभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारी को लेकर जिला में बनाये गये सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों / वरीय पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 1, 2024Updated:April 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय: जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी,
    रोशन कुशवाहा द्वारा सोमवार समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में लोक सभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारी को लेकर जिला में बनाये गये सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों / वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न की गयी ।इस बैठक में अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, एडीएम ,पीजीआरओ, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता के साथ जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद थे।
    इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों की समीक्षा की गयी। कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मानव बल संबंधित सभी आकलन कर ली गयी है,आवश्यकता अनुसार सभी लोगों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। सेक्टर पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। कर्मियों को ईभीएम संबंधित ट्रेनिंग अगले कुछ दिनों में दी जायेगी ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी, बेगूसराय के द्वारा सभी एआरओ को नोडल बूथ,पीडब्ल्यूडी संचालित बूथ एवं महिला संचालित बूथों को चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। ईभीएम संबंधित टीम तैयार कर लेने का सभी एआरओ को निदेश दिया गया। वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी की समीक्षा के दौरान रूटचाट अनुसार बस एवं छोटी गाड़ियों का आकलन, डिसपेच सेन्टर पर वाहनों की उपलब्धता संबंधित तैयारी सुनिश्चित करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेश दिया गया ।Computer Applications एवं निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विभिन्न Applications यथा cvigil app एवंसुविधा app को मॉनिटरिंग करने हेतु IT Manager को निदेश दिया गया। सभी एआरओ को Low VTR वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने हेतु निदेश दिया गया। नाम निर्देशांक कोषांग को भी नामांकन संबंधी विभिन्न पारूप तैयार करने हेतु निदेश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्थानीय लोगों को रोजगार दे हिंडालको:एसोसिएशन
    Next Article कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज होने के आरोप और प्रदर्शन पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- कांग्रेस जब अपने किए अपराधों पर फंसती है तब लोकतंत्र को याद करती है

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.