Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला चौकीदार स्थापना / नियुक्ति समिति की बैठक , बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय
    Headlines झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला चौकीदार स्थापना / नियुक्ति समिति की बैठक , बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला चौकीदार स्थापना / नियुक्ति समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में समिति द्वारा विचारोपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व में प्रकाशित चौकीदार के 284 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती संबंधी विज्ञापन को रद्द करते हुए यथाशीघ्र नये सिरे से आदर्श आरक्षण रोस्टर तैयार कर सक्षम प्राधिकार से अनुमोदनोपरान्त पुनः चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा ।

     

     

     

    विदित हो कि 10.08.2022 को प्रकाशित विज्ञापन तत्कालीन नियोजन नीति के तहत निर्गत की गई थी। तत्कालीन नियोजन नीति के तहत निर्गत विज्ञापन में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए झारखण्ड राज्य में अवस्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक या दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया था तथा जनजातीय / क्षेत्रीय भाषा की लिखित परीक्षा निर्धारित किया गया था।

     

     

    माननीय उच्च न्यायालय झारखण्ड द्वारा पारित एक आदेश के आलोक में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड द्वारा नियोजन नीति में परिवर्तन करते हुए शैक्षणिक योग्यता एवं भाषा के मामले में सुधार किया गया है। साथ ही जिला स्तरीय पदों पर नियुक्ति के मामले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। इस कारण उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर समयक रूप से विचार करने के उपरांत पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन को जिला चौकीदार स्थापना / नियुक्ति समिति द्वारा रद्द किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी :  2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर PM और BJP के वरिष्ठ नेताओं ने की मैराथन बैठक
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण के लिए आयोजित हुई जिला स्तरीय कार्यशाला

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.