Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार आयोजित हुई जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के निर्देशानुसार आयोजित हुई जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त के निर्देशानुसार आयोजित हुई जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिला में संचालित आधार केंद्रों की समीक्षा की गई एवं तकनीकी कारणों से बंद पड़े सेंटरों को यथाशीघ्र चालू करने का निर्देश दिया गया ।

     

    समीक्षा के क्रम में पाया गया की 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार की संख्या बहुत कम है जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है । शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि कुछ बच्चे ऐसे हैं जिनका आधार नहीं बन पा रहा है जिसका मुख्य कारण जन्म प्रमाण पत्र पुराना या नहीं होना है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ऐसे बच्चों की सूची एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करवाते हुए जन्म प्रमाण पत्र कैम्प लगाकर बनाते हुए आधार पंजीकरण करने का निर्देश दिया गया ।

     

    बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक ने बताया कि पोटका एवं डुमरिया प्रखंड के बैंक में आधार केंद्र की स्थापना कर दी गई है एवं पटमदा तथा बोड़ाम प्रखंड के बैंक में आधार केंद्र के स्थापना हेतु स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है । बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सह जिला परियोजना पदाधिकारी, UID एवं अन्य सभी नामित सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले के प्रगतिशील किसान एवं प्रसार कर्मी को दिया गया राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का प्रशिक्षण
    Next Article मोदी सरकार के तहत भारत रक्षा क्षेत्र में ‘अभूतपूर्व’ गति से आगे बढ़ रहा है : राजनाथ

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.