Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त ने मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, पार्टी मिलान केंद्र व डिस्पैच सेंटर सहित अन्य कोषांगों का निरीक्षण किया
    Breaking News झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त ने मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, पार्टी मिलान केंद्र व डिस्पैच सेंटर सहित अन्य कोषांगों का निरीक्षण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त ने मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, पार्टी मिलान केंद्र व डिस्पैच सेंटर सहित अन्य कोषांगों का निरीक्षण किया

    आज दिनांक 14 मई 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, पार्टी मिलान केंद्र व डिस्पैच सेंटर सहित अन्य कोषांगों का निरीक्षण किया।

    उपायुक्त द्वारा मतपेटिका कोषांग का निरीक्षण कर आवश्यक मतपेटिकाओं की संख्या, प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध कराई गई मतपेटिकाओं की संख्या व रिजर्व मतपेटिकाओं की संख्या सम्बन्धी जानकारी लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    उपायुक्त द्वारा सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने अमिट स्याही, पेपर सील, लिफाफा, प्रशिक्षण सामग्री, प्रशिक्षण हस्त पुस्तिका सहित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होने वाली अन्य लेखन सामग्रियों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    आउट डोर स्टेडियम में बनाए गए पार्टी मिलान केंद्र सह डिस्पैच सेंटर का भी निरीक्षण उपायुक्त द्वारा किया गया।उपायुक्त ने मतदान पदाधिकारियों के डिस्पैच सेंटर से प्रस्थान के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए चुनाव के पूर्व योजनाबद्ध तरीके से मतदान पदाधिकारियों को बूथ तक रवाना करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    उपायुक्त द्वारा कोषांग के कार्यप्रणाली का अद्यतन जानकारी लेते हुए बताया कि पंचायत निर्वाचन के सफलतम संचालन में आपकी सहभागिता सर्वोपरी है,आप सभी अपने निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को संपादित करें।

    मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी(भा.पु.से.), जिला पंचायतीराज पदाधिकारी श्री जावेद अनवर इदरीसी सहित संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधमकी देने वाली डीलर संचालिका नजबुन बीवी ने पत्रकार निजाम खान से मांगी माफी, कहा दोबारा ऐसा नहीं होगा
    Next Article जामताड़ा के पैसोई ग्राम में भव्य कीर्तन समारोह का डॉ. इरफान अंसारी ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    September 27, 2026

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.