Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभावार भौतिक रूप से ईवीएम अलग करने का कार्य प्रारंभ, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभावार भौतिक रूप से ईवीएम अलग करने का कार्य प्रारंभ, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभावार भौतिक रूप से ईवीएम अलग करने का कार्य प्रारंभ, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

    लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने को लेकर ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम को भौतिक रूप से अलग-अलग (पृथक्करण) करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस पहुंचकर उक्त कार्य का अवलोकन किया, मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे । 24 से 28 अप्रैल तक सभी ईवीएम भौतिक रूप से अलग-अलग करते हुए छह विधासनभा क्षेत्र के संबंधित स्ट्रॉंग रूम में रखे जाएंगे ।

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पूरी प्रक्रिया के वीडियोग्राफी कराने का भी निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप निर्वाचन सम्बंधी सभी कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा । दूसरा रैंडमाइजेशन 10 मई को निर्धारित है जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बूथवार ईवीएम आवंटित किए जाएंगे ।

     

     

    गौरतलब है कि जिले में लोकसभा चुनाव के अधिसूचना जारी होने की तिथि 29 अप्रैल निर्धारित है । प्रत्याशियों द्वारा नामाकंन वापसी की तिथि 09 मई, मतदान तिथि 25 मई एवं 04 जून को मतगणना किया जाएगा । कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर को सभी छह विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम रिसिविंग सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है जहां मतगणना होगी ।

     

     

    इस दौरान मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एडीएम(एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, एसडीओ घाटशिला श्री सच्चिदानंद महतो, एसडीओ धालभूम श्रीमती पारूल सिंह समेत अन्य सभी एईआरओ उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका में नापित बिरादरी के लोगों का नहीं बन पा रहा जाति प्रमाण पत्र, डीसी से शिकायत
    Next Article “भारत की महानायिका हैं द्रौपदी”- डॉ. सोनल मानसिंह

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.