Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची शिक्षा

    जिला उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव लिपिक नितिन की फाइल की करेंगी जांच

    जिला उपायुक्त ने योजना विकास डीआरडीए शाखा तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुस्थित पाये गए 22 पदाधिकारी कर्मियों के 1 दिन का वेतन रोका गया

    ▪️पदाधिकारी एवं कर्मियों को ससमय उपस्थिति, कार्यालय परिसर में साफ सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा योजना/ विकास/ डीआरडीए शाखा तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल एवं अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा मौजूद रहे । इस दौरान अनुपस्थित पाये गए पदाधिकारी एवं कर्मियों के एक दिन का वेतन अवरूद्ध रखने के निर्देश दिया गया । निरीक्षण के क्रम में योजना/ विकास/ डीआरडीए शाखा के 09 पदाधिकारी व कर्मी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के 5 कर्मचारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के 08 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए। मौके पर जिला उपायुक्त ने संबंधित कार्यालय प्रधान को उक्त पदाधिकारी/कर्मचारी के एक दिन का वेतन अवरूद्ध करने का निर्देश दिए । दुर्गापूजा के चार दिनों की छुट्टी के अवकाश के बाद भी कार्यालय में ससमय नहीं आने को लेकर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। जिला उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित कार्यालय प्रधान को कार्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा उनके अधिनस्थ पदाधिकारी/कर्मियों के ससमय कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

    जिला उपायुक्त द्वारा निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। दैनिक रूप से दवाई नहीं लेने कारण उन्हें चक्कर आ गया था जिसे देखते हुए जिला उपायुक्त ने तत्काल नजदीकी अस्पताल टीएमएच में बात कर उन्हें भर्ती कराया जहां सभी जांच नॉर्मल पाये जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को घर जाने की अनुमति दी गई।

    बड़ा सवाल क्या जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव लिपिक नितिन की फाइल की करेंगी जांच?

    कल पढ़े कौन है लिपिक नितीन

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की पेश-ए-इमाम के साथ बैठक, ईद मिलाद उन नबी के मौके पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर की गई चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article आखिर कब छंटेगा अंधेरा ?

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.