Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की पेश-ए-इमाम के साथ बैठक, ईद मिलाद उन नबी के मौके पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर की गई चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की पेश-ए-इमाम के साथ बैठक, ईद मिलाद उन नबी के मौके पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर की गई चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ▪️जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की पेश-ए-इमाम के साथ बैठक, ईद मिलाद उन नबी के मौके पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर की गई चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    ▪️जुलूस में 4 पहिया कम से कम, अस्त्र शस्त्र के प्रदर्शन की मनाही तथा ट्रेलर के शामिल करने की अनुमति नहीं होगी

    ▪️जुलूस में 50-70 हजार लोगों के शामिल होने की दी गई जानकारी, पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्ति को लेकर किया आश्वस्त

    ▪️किसी भी त्यौहार या जुलूस का आयोजन ऐसा करें कि दूसरे जिलों के लिए हमारा जिला मिसाल बने:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    ▪️सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की रहेगी तैनाती, आसामाजिक तत्व, दो पहिया में साइलेंसर व हॉर्न मॉडिफाई कराने वालों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई: प्रभात कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक

    ▪️गांधी मैदान मानगो, आम बगान एवं धातकीडीह के अतिरिक्त जुलूस के रास्ते में अन्य किसी भी तरह के स्टॉल की नहीं होगी अनुमति… श्री संदीप कुमार मीणा, एसडीएम धालभूम

    ▪️पहले से तय रूट पर ही निकालें जुलूस, विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग अपेक्षित: नन्दकिशोर लाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर

    ईद मिलाद उन नबी के मौके पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण के निमित्त जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में पेश-ए-इमाम के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए । बैठक में शामिल सदस्यों ने प्रशासन को अवगत कराया कि जुलूस में 50-70 हजार लोग शामिल होंगे । प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स की सूची, नाम और नम्बर के साथ उपलब्ध कराने की बात कही गयी। डीजे का उपयोग नहीं करने को लेकर उन्होने अपनी ओर से आश्वस्त किया जिसका प्रशासन की तरफ से स्वागत किया गया। साथ ही जुलूस के पैदल मार्च में भारी वाहन जैसे ट्रेलर के भी शामिल नहीं होने की बात कही। नागरिक सुविधाओं से संबंधी कुछ समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया तथा जुलूस के दिन जुबली पार्क गेट को बंद करने का सुझाव दिए जिसपर समुचित कार्रवाई को लेकर प्रशासन की तरफ से आश्वस्त किया गया ।

    इस मौके पर *जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव* ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में सभी त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसमें समस्त जिलेवासियों, प्रबुद्धजनों तथा समाज की नुमाइंदगी करने वाले अग्रणी लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कोई भी त्यौहार या जुलूस इस तरह मनायें या निकालें कि हमारा जिला दूसरे जिलों के लिए मिसाल बनें। प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी इस जिले की अच्छी छवि है पर्व त्यौहारों के आयोजन को लेकर, आप सभी से उसी जोश, तन्मयता एवं तत्परता से ईद मिलाद उन नबी के मौके पर निकलने वाले जुलूस में भी प्रशासन का सहयोग अपेक्षित है। उन्होने नागरिक सुविधा जैसे पेयजल, बिजली, साफ-सफाई आदि की समस्या की भी जानकारी ली तथा ससमय उचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया । जिला उपायुक्त ने कहा कि आपके कृत्य से दूसरों की धार्मिक आस्था एवं भावनायें आहत नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखें, प्रशासन की तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ।स्पष्ट निर्देश दिये कि जुलूस में ट्रेलर वाहन के शामिल करने की अनुमति नहीं होगी, 4 पहिया कम से कम रहे वहीं अस्त्र शस्त्र के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।

    *वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार* ने कहा कि जुलूस के रूट का सीसीटीवी से निगरानी के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी, अतिरिक्त बल के प्रतनियुक्ति की भी अगर आवश्यकता होगी तो जरूरी कदम उठाये जाएंगे । उन्होने विशेषकर युवा वर्ग के काउंसिलिंग करने की बात कहते हुए कहा कि तेज गति, साइलेंसर एवं हार्न में बदलाव पाये जाने पर जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । उन्होने मुस्लिम धर्मावलंबियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों को भी एक बार पुन: आपस में बैठक कर तथा शुक्रवार के नमाज के माध्यम से जुलूस के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देशों को साझा करने की बात कही। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुरक्षा की दृष्टि से स्पष्ट किया गया कि जुलूस में अगर भारी वाहन/ट्रेलर शामिल होतें हो तो जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी ।

    *एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा* द्वारा स्पष्ट किया गया कि तीन जगहों क्रमश: गांधी मैदान मानगो, आम बगान साक्ची एवं धातकीडीह के अतिरिक्त जुलूस के मार्ग में किसी अन्य जगह पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी या अन्य सामग्री के वितरण से जुड़े स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं होगी।

    *एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल* ने कहा कि निर्धारित रूट में ही जुलूस निकालें इसमें किसी भी प्रकार से डायवर्जन की अनुमति नहीं होगी। बैठक में शामिल सदस्यों को पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स को चिन्हित कर सूची साझा करने एवं अपनी ओर से किसी को भी शिकायत का मौका नहीं देने के निर्देश दिए।

    इस मौके पर अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, एएसपी श्री सुधांशु जैन, सीओ मानगो श्री हरिश चंद्र मुंडा, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 एवं 2, डीएसपी सीसीआर, डीएसपी साइबर क्राइम तथा अन्य मौजूद रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुकेश मित्तल जिला प्रशासन को दी शुभकामनाएं
    Next Article जिला उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.