Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां: उपायुक्त नितिश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिला खनन विभाग एवं गम्हरिया अंचल कार्यालय की संयुक्त टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा बालू घाट में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

    निरीक्षण के दौरान किसी भी बालू घाट पर अवैध उत्खनन की गतिविधि नहीं मिली। हालांकि जांच के क्रम में वाहन संख्या JH05AG2259 बिना वैध परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ आदित्यपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में जिला खनन विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    इसके बाद अपराह्न करीब चार बजे मोटरयान निरीक्षक के नेतृत्व में जिला खनन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों ने पाटा टोल प्लाजा पर संयुक्त जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान खनिज लदे वाहनों में तिरपाल की अनिवार्यता, ओवरलोडिंग तथा वैध परिवहन दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर पांच वाहनों से कुल 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

    उपायुक्त नितिश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त जांच एवं प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जाएगा।

    पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़बिल नगरपालिका क्षेत्रो मे बिखरे कचरा स्वच्छ भारत अभियान को दिखा रहा ठेंगा
    Next Article यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    Related Posts

    गिरिडीह में चोरों का आतंक, कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ ₹1.50 लाख की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

    July 28, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण; 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक गोलियां करेंगे जमा

    July 28, 2026

    *पहाड़ भांगा में सोशल मीडिया मीटअप बना आकर्षण का केंद्र, जूनियर मिथुन और मोनिका सिंह ने जमाया रंग*

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह में चोरों का आतंक, कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ ₹1.50 लाख की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

    झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण; 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक गोलियां करेंगे जमा

    *पहाड़ भांगा में सोशल मीडिया मीटअप बना आकर्षण का केंद्र, जूनियर मिथुन और मोनिका सिंह ने जमाया रंग*

    लगातार बारिश से कांड्रा-हुदु मार्ग ठप: मेहताबेड़ा में डायवर्सन सड़क बही, हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूट

    जमशेदपुर में CISCE जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज, 17 स्कूलों के 100 से अधिक तैराक ले रहे हिस्सा

    जेआरडी टाटा की दूरदृष्टि को नमन: नेट-ज़ीरो, नवाचार और मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है टाटा स्टील

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक चलेगा विशेष अभियान, गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ होगा समरसता संकल्प अभियान : दिनेश कुमार

    गिरिडीह हाथियों का तांडव, खेत में काम कर रहे किसान को कुचलकर मार डाला, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    बागबेड़ा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.