Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य काफी प्रगति पर है। जीर्णोद्धार कार्य को गति देने और इस कार्य से आमजन को जोड़ने तथा केबुल कंपनी के पुनरुद्धार के मार्ग की बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से आगामी 17 जनवरी, शनिवार को मंदिर परिसर में श्री दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ करने तथा श्री रामचरित मानस के सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ करने का कार्यक्रम तय किया गया है। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आरंभ होगा और दोपहर 2 बजे के क़रीब संपन्न होगा। तदुपरांत पाठ (पूजा) के प्रसाद का वितरण होगा। यह जानकारी श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

    सरयू राय ने बताया कि अभी तक मुख्य मंदिर एवं सहायक मंदिरों के ढांचा एवं शिखरों का जीर्णोद्धार कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। मुख्य मंदिर के शिखर पर पूरी के श्री जगन्नाथ मंदिर की तरह पीतल का बड़ा चक्र स्थापित हो चुका है। मंदिर के फर्श की मरम्मत और रेलिंग खड़ा करने का कार्य तेजी से चल रहा है। मां काली, भगवान शंकर, गणेश जी और हनुमान जी के मंदिरों का जीर्णोद्धार और इनके विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। श्री राय ने बताया कि मंदिर के गोपुरम (प्रवेश द्वार) का जीर्णोद्धार कार्य भी पूर्ण हो गया है। गोपुरम के शीर्ष पर पीतल का कलश स्थापित करने का कार्य चल रहा है।

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बने छठ घाट में व्रतियों ने दिया उगते सूर्यदेव को अर्घ्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढ़ते अपराध और अपहरण से भयाक्रांत हैं जमशेदपुरवासी : संजीव सिन्हा
    Next Article जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    Related Posts

    दुर्गापूजा से पहले एनएच-18 और 49 पर अंधेरा

    October 13, 2026

    सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

    October 13, 2026

    रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को एजेंडे में शामिल कर एमएलसी प्रत्याशी ने रखीं प्राथमिकताएं

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Winbeast Telegram Support

    दुर्गापूजा से पहले एनएच-18 और 49 पर अंधेरा

    सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

    रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को एजेंडे में शामिल कर एमएलसी प्रत्याशी ने रखीं प्राथमिकताएं

    जुगसलाई में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर, 17 संदिग्ध मरीजों की जांच में एक में कुष्ठ रोग की पुष्टि

    टाटानगर स्टेशन पर 1000 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार, आज से टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल

    साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर

    दुर्गा पूजा पर 500 जरूरतमंद परिवारों में वस्त्र और मिठाई वितरित, समाज में समरसता का संदेश

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस टकराव के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला

    केंद्र सरकार के विकास कार्यों से घबराया है इंडिया गठबंधन: बाबूलाल मरांडी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.