Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय अंतरिक्ष मिशन और ईश्वर चंद्र विद्यासागर के जीवन पर हुई चर्चा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    भारतीय अंतरिक्ष मिशन और ईश्वर चंद्र विद्यासागर के जीवन पर हुई चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय अंतरिक्ष मिशन और ईश्वर चंद्र विद्यासागर के जीवन पर हुई चर्चा

    तर्कसंगत तथ्यों को आत्मसात करें विद्यार्थी :अरविंद
    जमशेदपुर। : किसी भी व्यक्ति द्वारा कही गई बात या किताबों के तथ्यों का अंधानुकरण नहीं करना चाहिए ।जीवन में हमेशा प्रश्न करना चाहिए। तथ्यों को तर्क के आधार पर जांच परख करना चाहिए ।तर्कसंगत तथ्यों को ही आत्मसात करना चाहिए। अपनी सिलेबस की किताबों के अलावा मनीषियों से संबंधित किताबें और विज्ञान आधारित तर्कसंगत किताबों का भी अध्ययन करना चाहिए। उक्त बातें उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन ,पोटका के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने कही।

     

     

    वे गैलीलियो साइंस क्लब ,चौका की ओर से ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के मार्गदर्शन पर भारतीय अंतरिक्ष मिशन और ईश्वर चंद्र विद्यासागर के जीवन पर आयोजित परिचर्चा में बोल रहे थे । परिचर्चा में ब्रेक थ्रू साइंस सोसायटी झारखंड चैप्टर के राज्य सचिव मंडल के सदस्य सुजय भट्टाचार्य,ब्रेक थ्रू साइंस सोसायटी के राज्य सचिव डॉक्टर कनाई बारिक, विशेश्वर महतो ,अनितेश महतो ,प्रभात महतो चेतन महतो आदि उपस्थित थे। मौके पर दो हाई स्कूल चौका, होली क्रॉस स्कूल,बेडादा, चौका मध्य विद्यालय, चौका, सरस्वती शिशु मंदिर, चांडिल और आसपास के कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी शामिल हुए।।

     

     

     

    वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए बजट बढ़ाएं सरकार: कनाई
    परिचर्चा में मुख्य वक्ता ब्रेक थ्रू साइंस सोसायटी के राज्य सचिव डॉक्टर कनाई बारिक ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है ।वैज्ञानिक अनुसंधान में लगातार बजट कटौती, फंड क्राइसिस के बावजूद हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम का नतीजा है। देश की सरकार को चाहिए कि बजट की एक मोटी रकम वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए उपलब्ध कराएं ताकि मानव सभ्यता की तमाम समस्याओं का समाधान के लिए उपयुक्त वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा सके। ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के सचिव मंडल सदस्य अनंत कुमार महतो ने कहा कि समाज की रूढ़िवादी विचारधारा और सामंती सोच वालों के कट्टर विरोध के बावजूद ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने विधवा विवाह, बाल विवाह की रोकथाम ,स्त्री शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा के लिए लगातार संघर्ष किया ।समाज सेवा के लिए संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य पत्र से भी त्यागपत्र तक दे दिया। एक विद्यार्थी होने के नाते सभी को उनके जीवन संघर्ष को बारीकी से अध्ययन करना चाहिए।
    परिचर्चा का संचालन चेतन महतो ने किया।

    भारतीय अंतरिक्ष मिशन और ईश्वर चंद्र विद्यासागर के जीवन पर हुई चर्चा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने स्वच्छ प्राकृतिक के लिए जिला कुष्ठ निवारण को कुष्ठ बस्तियां एवं कुष्ठ आश्रमों में रोपण के लिए दिए 100 पौधे
    Next Article Asian Games 2023: भारत ने रोलर स्केटिंग में जीते 2 मेडल

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.