Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा संचालित कार्यक्रमों की चर्चा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    जमशेदपुर में नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा संचालित कार्यक्रमों की चर्चा

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा संचालित कार्यक्रमों की चर्चा

     

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन के कुणाल षाड़ंगी की पहल पर विख्यात संस्था अदम्य चेतना फाउंडेशन ने बैंगलोर आने वाले जमशेदपुर सहित झारखंड वासियों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बोले कुणाल- बन रही कार्ययोजना, बहुत जल्द सामने आएगा पूरा स्वरुप।

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत लिटिल फ्लावर स्कूल में 525 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का किया गया वितरण, चलाया गया जागरूकता अभियान।

     

    जमशेदपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय अनंत कुमार की पत्नी एवं पुत्री द्वारा संचालित विख्यात सामाजिक संस्था अदम्य चेतना फाउंडेशन ने जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड वासियों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। बैंगलोर में अदम्य चेतना फाउंडेशन के आमंत्रण पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक एवं भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने संस्था के सदस्यों के संग बैठक की। इस दौरान संस्था की चेयरपर्सन डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार, उनकी पुत्री अधिवक्ता ऐश्वर्या अनंत कुमार समेत प्रशासन, अस्पताल एवं शिक्षा जगत से जुड़े दर्जनों लोग शामिल हुए। बैठक में हुई काफी सकारात्मक चर्चा में कुणाल षाड़ंगी ने बैंगलोर आने वाले झारखंड वासियों के त्वरित मदद हेतु संस्था अदम्य चेतना फाउंडेशन के समक्ष प्रस्ताव रखा। जिसे फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने स्वीकार करते हुए विस्तृत कार्य योजना बनाने की बात कही।

     

    अदम्य चेतना फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने कहा कि जमशेदपुर की संस्था नाम्या फाउंडेशन के साथ एक ध्येय को लेकर संयुक्त रूप से काम करने पर निश्चित ही जरूरतमंद लोगों तक आसानी से पहुंचकर मदद की जा सकेगी। इस संबंध में कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि जमशेदपुर एवं झारखंड के विभिन्न स्थानों से लोग प्रतिदिन नौकरी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य कार्यों के लिए बैंगलोर आते हैं। इनमें कई लोग नई जगह होने के कारण कई समस्याओं का सामना करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं अदम्य चेतना फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर त्वरित मदद की कार्ययोजना बनाई जा रही है। बहुत जल्द झारखंड से बैंगलोर आने वाले लोगों की किसी भी प्रकार की समस्या या जरूरत पड़ने पर उनकी मदद का पूरा स्वरूप सामने आएगा। जिससे किसी भी आपात स्थिति में जरुरतमंद तक त्वरित मदद पहुंचाई जा सके।

     

    ज्ञात हो कि अदम्य चेतना एक गैर-लाभकारी संगठन है जो 1997 से अन्ना-अक्षरा-आरोग्य-प्रकृति-संस्कृति (खाद्य-शिक्षा-स्वास्थ्य-प्रकृति-संस्कृति) के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी तेजी से काम कर रही है। अदम्य चेतना फाउंडेशन को 2021 में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के लिए राज्योस्तव एवं कई अन्य पुरस्कार मिले हैं।

     

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत लिटिल फ्लावर स्कूल में 525 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का किया गया वितरण, चलाया गया जागरूकता अभियान।

    जमशेदपुर। शहर की नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के द्वारा टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में छात्राओं को पीरियड वर्कशॉप के माध्यम से शिक्षित किया गया। इस कार्यशाला में 525 से ज्यादा छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिनके बीच जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण किया गया। गौरतलब है कि आज भी माहवारी पर बात करना उतना सहज नहीं हो पाया है। इसी को ध्यान में रखकर मेंस्ट्रूपीडिया के साथ नाम्या फाऊंडेशन ने इस सामाजिक कार्य में योगदान देने के लिए हाथ मिलाया है। संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के बीच माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाले कॉमिक का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी ने कहा कि माहवारी को लेकर आज भी समाज में लोग खुल कर बात करने को तैयार नहीं हैं। इसमें अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरूआत माहवारी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरूक कर ही की जा सकती है।

    इस दौरान नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य रिशु रंजन तथा ध्वनि अडेसरा ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक व वीडियो के माध्यम से छात्राओं को माहवारी और उससे जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

    कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रिंसिपल सिस्टर हिल्डा डीसौजा, काउंसलर रनिता कर्मकार, सांड्रा मिस, ग्लोरिया वेन, मौमिया मुखर्जी, डेजी, इप्शिता, सोनिका तथा नाम्या स्माइल फाऊंडेशन से निकिता मेहता, निर्मल कुमार समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article18 दिसम्बर को भारत जोड़ो यात्रा जमशेदपुर में, तैयारी समिति की बैठक में कार्यक्रम सफल बनाने के लिए हुआ मंथन
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 14 दिसंबर 2022 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.