Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिलजीत दोसांझ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित किया गुवाहाटी कॉन्सर्ट
    Headlines राष्ट्रीय

    दिलजीत दोसांझ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित किया गुवाहाटी कॉन्सर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिलजीत दोसांझ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित किया गुवाहाटी कॉन्सर्ट

    नयी दिल्ली:  पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने अपना गुवाहाटी कॉन्सर्ट पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात को निधन हो गया था।

    दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर रविवार के ‘कॉन्सर्ट’ का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में बात की, जिन्हें वह मानते हैं कि लोगों को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सीखनी चाहिए।

     

     

    दोसांझ ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आज का कॉन्सर्ट डॉ. मनमोहन सिंह जी को समर्पित है।”

    वीडियो में दोसांझ ने याद किया कि मनमोहन सिंह कभी भी किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते थे, भले ही कोई उनके बारे में कितना ही बुरा क्यों न कहे।

    वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “उन्होंने बहुत ही सादा जीवन जिया। अगर मैं उनके जीवन की यात्रा पर नजर डालूं, तो वह बहुत ही सादा था। यहां तक ​​कि अगर कोई उनके बारे में बुरा भी कहता था, तो भी वह उसे बुरा नहीं बोलते थे। राजनीति में इससे बचना सबसे मुश्किल काम है।”

    उन्होंने कहा, “क्या आपने कभी लोकसभा के सत्र देखे हैं? हमारे राजनेता ऐसे लड़ते हैं जैसे वे नर्सरी के बच्चे हों… लेकिन हमें डॉ. मनमोहन सिंह जी से सीखना चाहिए जिन्होंने कभी पलट के जवाब नहीं दिया।”

     

     

     

    सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। बृहस्पतिवार को दिल्ली में 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

    दोसांझ (40) ने उन शब्दों का उल्लेख किया जो सिंह बोलते थे और कहा कि मुझे और सभी को उनसे सीखना चाहिए।

    उन्होंने कहा, “वह अक्सर कहा करते थे, ‘हजारों जवाबों से मेरी खामोशी अच्छी, न जाने कितने सवालों की आबरू ढक लेती है’ और यह कुछ ऐसा है जो युवाओं को उनसे सीखने की जरूरत है, यहां तक ​​कि मुझे भी सीखना चाहिए। हमें अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, भले ही लोग हमारे बारे में बुरी बातें कहें और हमारा ध्यान भटकाने की कोशिश करें।”

    उन्होंने कहा, “आज मैं उस व्यक्ति के सामने अपना सिर झुकाता हूं, जिसने अपने देश से प्रेम किया और अपना जीवन उसकी सेवा में बिता दिया।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा का ‘डबल इंजन’ युवाओं पर ‘डबल अत्याचार’ का प्रतीक बन गया है: प्रियंका गांधी
    Next Article इंटर स्कूल चित्रांकन और लेख प्रतियोगिता हेमकुंड पब्लिक स्कूल में सम्पन्न

    Related Posts

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    May 31, 2026

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.