Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिग्विजय सिंह के बाद अब खड़गे की भी एंट्री, कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रोचक हुई लड़ाई
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिग्विजय सिंह के बाद अब खड़गे की भी एंट्री, कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रोचक हुई लड़ाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की लड़ाई तेज होते ही गुरुवार की रात पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी, भूपेंद्र हुड्डा समेत जी-23 के कुछ नेताओं ने कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा के आवास पर बैठक की। इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले उभर रहे पूरी स्थिति पर चर्चा की। वहीं, आज खबर आई कि गांधी परिवार के वफादार और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के साथ इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

     

    जी-23 नेताओं के साथ बैठक के बाद आनंद शर्मा ने जोधपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात की। गुरुवार को अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की और राजस्थान में गहराए सियासी संकट के माफी मांगी थी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस प्रमुख चुनाव नहीं लड़ने की भी घोषणा की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकुल वासनिक और मीरा कुमार भी इस चुनाव में आलाकमान के आधिकारिक उम्मीदवार हो सकते हैं।

     

    ऐसा माना जाता है कि मनीष तिवारी भी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में दाव आजमाने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, अभी तक कोी पुष्टि नहीं हुई है। आनंद शर्मा के आवास पर मुलाकात के बाद मनीष तिवारी ने कल रात कहा, ”अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। नॉमिनेशन हो जाने दीजिए, इसके बाद इस विषय पर चिंतन होगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएस हुड्डा, आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण और मैं विचार-विमर्श के लिए बैठे और ताजा सियासी घटनाओं पर चर्चा की। देखते हैं कल क्या होता है।”

     

    आनंद शर्मा के आवास से निकलते समय पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, “यह अच्छा है कि पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हो रहे हैं। हमने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया है। देखते हैं कौन नामांकन दाखिल करेगा। हम कुछ नाम सुने हैं। हम मैदान में सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।”

     

    गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अशोक गहलोत के दौड़ से बाहर होने के बाद वह शुक्रवार को अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। अशोक गहलोत ने कल सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और राजस्थान में उनके प्रति वफादार विधायकों द्वारा विद्रोह की नैतिक जिम्मेदारी ली थी। उनके कट्टर विरोधी सचिन पायलट भी देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पहुंचे और उनसे चर्चा की। पायलट ने कहा कि यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रही है कि कांग्रेस 2023 का चुनाव भी जीते। इस बीच एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एक या दो दिन में फैसला करेंगे कि राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनमत संग्रह के बाद रूस में शामिल हुए यूक्रेन के दो क्षेत्र, राष्ट्रपति पुतिन ने कराया विलय
    Next Article रेलवे ने डबल क‍िए प्‍लेटफॉर्म ट‍िकट के दाम, कल से जेब पर पड़ेगा इतना असर

    Related Posts

    03 नाबालिगों को एक साथ कमरे में देख, ग्रामीणों ने, खंभे से रस्सी से बांधकर , तीन नाबालिकों से मंगवाई माफी

    September 21, 2026

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 

    September 21, 2026

    धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    03 नाबालिगों को एक साथ कमरे में देख, ग्रामीणों ने, खंभे से रस्सी से बांधकर , तीन नाबालिकों से मंगवाई माफी

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 

    धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

    ईएमआरएस कांटासोल के अभिभावकों ने प्राचार्य

    जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान से पांच लाख की चोरी, ग्रिल काटकर घुसा चोर, स्कूटी से फरार हुए दो संदिग्ध

    युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एसपी ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

    चार बच्चों समेत सात महिलाएं जख्मी, दो की हालत गंभीर, बोलेरो जब्त, अस्पताल पहुंचकर जेएमएम नेता ने जाना हाल

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.