Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधार-पैन लिंक न कराने वालों की बढ़ी मुश्किल, 1 हजार रुपये देकर भी नहीं भर सकेंगे आईटीआर, अब यह करना होगा
    Breaking News Headlines

    आधार-पैन लिंक न कराने वालों की बढ़ी मुश्किल, 1 हजार रुपये देकर भी नहीं भर सकेंगे आईटीआर, अब यह करना होगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आधार-पैन लिंक न कराने वालों की बढ़ी मुश्किल, 1 हजार रुपये देकर भी नहीं भर सकेंगे आईटीआर, अब यह करना होगा
    नई दिल्ली. पैन को आधार से जोडऩे की डेडलाइन खत्म हो चुकी है. कई बार अपील करने और चेतावनी देने के बावजूद लाखों लोगों ने अपना पैन और आधार लिंक नहीं किया है. आयकर विभाग ने भी अब तय कर लिया कि डेट आगे नहीं बढ़ाएंगे. ऐसे में जिन लोगों ने 30 जून तक यह काम पूरा नहीं किया है, उन्हें अब 1000 रुपये पेनाल्टी देकर इसे लिंक कराना होगा. लेकिन, सबसे बड़ा नुकसान ये हो गया है कि ऐसे लोग 2022-23 का इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर सकेंगे.

     

     

    दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक नोटिफिकेशन जारी कर साफ कह दिया है कि अगर कोई तय डेडलाइन तक अपना पैन-आधार लिंक नहीं कराता है तो 1 जुलाई, 2023 से उसका पैन बेकार हो जाएगा. ऐसा कोई भी काम जिसमें पैन की जरूरत होती है, बिना उसे दोबारा एक्टिव कराए नहीं किया जा सकेगा. अब दो करदाता अपना पैन दोबारा एक्टिव कराना चाहते हैं, उन्हें 1000 रुपये की फीस भरने के बाद ही इसका मौका मिलेगा. पैन ऑपरेटिव तभी होगा, जब उसे आधार से जोड़ा जाएगा. लेकिन, दिक्कत यहीं पर आती है कि 1000 रुपये पेनाल्टी देने के बाद भी करदाताओं को इनकम टैक्स रिटर्न भरने का मौका नहीं मिल सकेगा.

     

     

    क्यों बढ़ी टैक्सपेयर्स की चिंता

    इनकम टैक्स विभाग ने अपने नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि जो पैन धारक 1000 रुपये की पेनाल्टी देकर अपना कार्ड दोबारा ऑपरेटिव कराना चाहते हैं, उन्हें फीस जमा करने के बाद भी 30 दिन का इंतजार करना पड़ेगा. इस दौरान वे अपने पैन का इस्तेमाल भी नहीं कर सकेंगे. बस इसी फैसले ने टैक्सपेयर्स की नींद उड़ा रखी है. जिन्हें अपना आईटीआर भरना है और पैन-आधार लिंक नहीं है, उनके लिए इस साल इनकम टैक्स रिटर्न भरना भी दूभर हो जाएगा.

     

     

    यह है पूरी प्रक्रिया

    इनकम टैक्स विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इनऑपरेटिव हो चुके पैन कार्ड को दोबारा एक्टिव करने के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके लिए सबसे पहले तो 1000 रुपये की पेनाल्टी भरनी होगी और रिसीप्ट मिलने के बाद इसे पैन और आधार को लिंक करने के लिए एक फॉर्म भरना होगा. इसके बाद 30 दिन का वेट करना होगा और फिर आपका पैन दोबारा ऑपरेटिव हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : गायत्री परिवार द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मनाया धूम धाम से गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व
    Next Article MP की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जैन समाज, जबलपुर की 5 विधानसभा में उतारे जाएगें प्रत्याशी

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.