Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाशिवरात्रि एवं शिव नवरात्रि महोत्सव 2021
    Headlines धर्म

    महाशिवरात्रि एवं शिव नवरात्रि महोत्सव 2021

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “वर्ष में एक बार ही; श्री महाकालेश्वर भगवान् को हल्दी अर्पित की जाती हैं.”

    श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महाशिवरात्रि के पहले शिव नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, इस दौरान पूरे 9 दिन तक महाकाल के दरबार में देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के विवाहोत्सव का उल्लास रहता है.

    श्री महाकाल महाराज के दरबार में भगवान महाकाल और माता पार्वती के विवाह उत्सव का उल्लास; शिव नवरात्रि के प्रथम दिवस से बिखरने लगता है.

    *शैव मतानुसार;-* महाशिवरात्रि के 9 दिन पूर्व अर्थात; फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी से फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी महाशिवरात्रि तक शिव नवरात्रि या महाकाल नवरात्रि का 9 दिन का उत्सव बताया गया है.

    मान्यतानुसार; श्री महाकालेश्वर भगवान को हल्दी अर्पित नहीं की जाती. ऐसा इसलिए क्योंकि; हल्दी स्त्री सौंदर्य प्रसाधन में प्रयोग की जाती है और शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पुरुषत्व का प्रतीक है.

    एक अन्य कारण यह भी है कि; हल्दी गर्म होती है और महादेव को शीतल पदार्थ अर्पित किये जाते हैं.

    किन्तु इन 9 दिनों मे बाबा महाकाल को नित्य हल्दी, केशर, चन्दन का उबटन, सुगंधित इत्र, ओषधी, फलो के रस आदि से स्नान करवाया जाता है.

    जिस प्रकार विवाह के दौरान दूल्हे को हल्दी लगाई जाती है. उसी प्रकार भगवान श्री महाकालेश्वर को भी हल्दी लगाई जाती है.

    9 दिनों तक सांयकाल को केसर व हल्दी से भगवान महाकालेश्वर जी का अनूठा श्रृंगार किया जाएगा. पुजारी पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान को हल्दी लगाकर, दूल्हा बनाएंगे. भक्तों को 9 दिन तक भगवान महाकाल अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगे.

    शिव नवरात्रि के 9 दिन दूल्हा स्वरूप में होने वाले राजाधिराज बाबा महाकाल के श्रृंगार के दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. महाशिवरात्रि के दिन भगवान महाकाल का सेहरा सजाया जाता है वर्ष 2021 में यह पर्व 3 मार्च से प्रारंभ होकर 11 मार्च 2021 तक रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक: सेक्स सीडी कांड में फंसेे मंत्री ने दिया इस्तीफा, बोले- मामले की निष्पक्ष जांच हो
    Next Article सवा सौ से ज्यादा भिखारियों को आत्मनिर्भर बना चुके हैं शरद पटेल

    Related Posts

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    September 15, 2026

    बरियारपुर पूर्वी में विशेष सहयोग शिविर, तीन शिकायतों का त्वरित निष्पादन

    September 15, 2026

    ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    September 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    बरियारपुर पूर्वी में विशेष सहयोग शिविर, तीन शिकायतों का त्वरित निष्पादन

    ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    सीतारामडेरा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से परेशानी, कार्रवाई की मांग

    काशीडीह हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान

    गिरफ्तारी के बाद प्रिंस खान के भाई बंटी का बड़ा बयान, कहा- धनबाद लौटकर कानून का सामना करे

    बखरी में निकली भव्य मंगल ध्वज यात्रा, गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा नगर

    मंसूरचक पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 10 शिकायतों की समीक्षा कर 30 दिन में समाधान का आश्वासन

    सरायकेला में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.