Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक: सेक्स सीडी कांड में फंसेे मंत्री ने दिया इस्तीफा, बोले- मामले की निष्पक्ष जांच हो
    Breaking News Headlines राजनीति

    कर्नाटक: सेक्स सीडी कांड में फंसेे मंत्री ने दिया इस्तीफा, बोले- मामले की निष्पक्ष जांच हो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक की राजनीति में सेक्स सीडी ने बवाल मचा दिया है. इस सीडी में कथित तौर पर कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं. सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने सीडी जारी करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री रमेश जारकीहोली ने महिला का नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया. हंगामा बढ़ते देख रमेश जारकीहोली बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

    सेक्स सीडी कांड में आरोपी मंत्री रमेश जारकीहोली ने मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा. इसमें कहा, मुझ पर लगे आरोपों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है. मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. मैं नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं. इससे पहले, जारकीहोली ने कहा कि यह मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है. यह सीडी फर्जी है. इसकी पूरी जांच होनी चाहिए. अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए. वे किसी को नहीं जानते.

    सीडी के सामने आने के बाद कांग्रेस ने मंत्री रमेश जारकीहोली के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में धरना प्रदर्शन किया था. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तत्काल प्रभाव से रमेश जारकीहोली का इस्तीफा लेना चाहिए और इस मामले में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए. कर्नाटक के डिप्टी सीएम सीएन अश्वथ नारायण ने कहा, हमने साजिश के तहत ऐसे वीडियो बनाकर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के कई मामलों को देखा है. जांच के बाद सच सामने आएगा. उसके बाद कार्रवाई होगी.

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, शर्मनाक

    इस मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते, हमें सच्चाई जानने की जरूरत है. अगर यह सच है, तो यह शर्मनाक है. हम नेताओं को नैतिक रूप से सही होने की जरूरत है. यही भाजपा की नीति है.

    क्या है मामला

    सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक हक्कू होरता समिति के अध्यक्ष दिनेश कल्लाहल्ली ने बताया कि महिला के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर उनसे संपर्क किया. महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंत्री ने कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल) में महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उसका यौन उत्पीडऩ किया. मंत्री बाद में अपने वादे से मुकर गए. दिनेश कल्लाहल्ली ने सीडी के मामले में पुलिस कमिश्नर कमल पंत से मंगलवार को मुलाकात की, जहां उन्हें कब्बन पार्क पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया है. कल्लाहल्ली ने कहा, मैं इस सिलसिले में वकील से मिला. वकील ने पुलिस कमिश्नर से मिलने की सलाह दी और सीडी उन्हें सौंपने को कहा है. हम चाहते हैं कि इस मामले की सच्चाई सामने आए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब चौबीसों घंटे होगाा कोरोना वैक्सीनेशन, सरकार ने खत्म की समयसीमा
    Next Article महाशिवरात्रि एवं शिव नवरात्रि महोत्सव 2021

    Related Posts

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    June 28, 2026

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    June 28, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.