Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संतान की लंबी आयु के लिए जितिया व्रत की टाइमिंग को लेकर पंचांग एकमत नहीं!
    Headlines धर्म

    संतान की लंबी आयु के लिए जितिया व्रत की टाइमिंग को लेकर पंचांग एकमत नहीं!

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बनारसी पंचांग के अनुसार,जीवत्पुत्रिका( जितिया) व्रत 24 घंटे का और मिथिला पंचांग के अनुसार व्रती 35 घंटे का व्रत रखेंगी. बिहार और झारखंड के साथ ही पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के जिलों में मनाया जाने वाला जितिया का व्रत महत्‍वपूर्ण त्‍योहार है. आश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि 28 सितंबर दिन मंगलवार को 3.15 बजे से आरंभ होकर 29 सितंबर दिन बुधवार शाम 5.04 बजे तक है. ऐसे में व्रती अपने-अपने पंचांग के अनुसार व्रत रख सकती हैं.

    संतान की लंबी आयु के लिए प्रति वर्ष महिलाएं व्रत रखती हैं. इसको लेकर मान्यताएं कई हैं. इस दिन माताएं अपने संतान की सुरक्षा और लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन के नाम पर इस व्रत का नाम जिउतिया व्रत रखा गया है. व्रत के मौके पर महिलाएं कुश से निर्मित जीमूतवाहन की प्रतिमा बनाकर पूजा कर कथा सुनती हैं.

    मिथिला पंचांग के अनुसार आश्विन कृष्ण सप्तमी सोमवार 27 सितंबर के अल सुबह चार बजे यानी सूर्योदय के पहले सरगही-ओठगन करेंगी. 29 सितंबर को व्रत करने वाले श्रद्धालु 28 की रात में सरगही करेंगे.

    जितिया की टाइमिंग को लेकर इस बार हिंदू पंचांग एकमत नहीं है. बनारसी पंचांग के साथ मिथिला पंचांग में समय अलग-अलग दिए हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने पंचांगों के हवाले से बताया कि इस बार जितिया व्रत दो दिनों का है. बनारसी पंचांग के अनुसार श्रद्धालु 29 सितंबर दिन बुधवार को जिउतिया व्रत करेंगी और गुरुवार 30 सितंबर को सुबह पारण करेंगी. नहाय-खाय 28 सितंबर को होगा. जबकि मिथिला पंचांग के अनुसार, व्रती 28 सितंबर दिन मंगलवार को व्रत रखेंगी और 29 की शाम 5.04 बजे व्रत का पारण करेंगी.

    मिथिला पंचांग

    सरगही/ओठगन- सोमवार 27 सितंबर

    जितिया व्रत-उपवास – मंगलवार 28 सितंबर

    पारण- बुधवार 29 सितंबर की शाम 05 :04 के बाद

    बनारसी पंचांग

    नहाय-खाय व सरगही – मंगलवार 28 सितंबर

    जितिया उपवास- बुधवार 29 सितंबर

    पारण- गुरुवार 30 सितंबर को सूर्योदय के बाद

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“साँचा” की स्टोरी ने किया अनुपम खेर को प्रभावित -विवेक दीक्षित
    Next Article केन्द्र सरकार अब बेचेगी सरकारी कंपनियों की जमीन, जल्द बनाएगी नेशनल लैंड मोनेटाइजेशन कॉरपोरेशन

    Related Posts

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    June 20, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.