Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुद्ध पूर्णिमा के दिन चांद धरती के सबसे करीब आ जाता ,इसलिए कुछ बड़ा दिखता
    Headlines धर्म संवाद विशेष

    बुद्ध पूर्णिमा के दिन चांद धरती के सबसे करीब आ जाता ,इसलिए कुछ बड़ा दिखता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूरे एशिया में धार्मिक रूप से बुद्ध पूर्णिमा अहम है, अभी हिंदू कैलेंडर का वैशाख महीना चल रहा है। इस वर्ष 26 मई को पूर्णिमा है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। विज्ञान के नजरिए से देखें तो भी आज का दिन बेहद अहम है। आज के दिन चांद धरती के सबसे करीब आ जाता है, जिसकी वजह से वह आम दिनों की तुलना में कुछ बड़ा दिखता है। इसे पेरिजी कहते हैं।

    क्या है पेरिजी?

    वह दिन और समय जब चांद और धरती एक-दूसरे के सबसे करीब होते हैं तो इस स्थिति को पेरिजी (perigee) कहा जाता है। इसी दिन सुपरमून दिखाई देता है, जिसे सुपर फ्लावर मून भी कहते हैं।

    अधिक चमकीला दिखेगा चांद

    चांद पृथ्वी के बेहद करीब होता है इसलिए और दिनों की तुलना चांद करीब 16 फीसदी अधिक चमकीला दिखता है। बता दें इस दौरान धरती और चांद के बीच की दूरी 3,56,500 किलोमीटर हो जाती है।

    इस साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन बन रहे कई शुभ योग

    इस साल बुद्ध पूर्णिमा कई शुभ संयोगों में मनाई जाएगी। इस साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन शिव और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। शिव योग 26 मई की रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगा, इसके बाद शिव योग लगेगा।

    शुभ योगों का समय

    ब्रह्म मुहूर्त- 03:35 ए एम, मई 27 से 04:17 ए एम, मई 27 तक।

    सर्वार्थ सिद्धि योग- 04:59 ए एम से 01:16 ए एम, मई 27 तक।

    अमृत सिद्धि योग- 04:59 ए एम से 01:16 ए एम, मई 27 तक।

    राहुकाल- 11:45 ए एम से 01:27 पी एम तक।

    भद्रा- 04:59 ए एम से 06:36 ए एम तक।

    बुद्ध पूर्णिमा कब से कब तक है?

    बुद्ध पूर्णिमा 25 मई दिन मंगलवार को रात 08 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 26 मई दिन बुधवार को शाम 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगी।

    बुद्ध पूर्णिमा के दिन कैसे करें पूजा

    1. सूर्योदय से पूर्व उठकर घर की साफ-सफाई करें।

    2. अब सादे पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें।

    3. घर के मंदिर में भगवान विष्णु का दीपक जलाएं।

    4. घर के मुख्य द्वार पर रोली, हल्दी या कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं और गंगाजल का छिड़काव करें।

    5. बोधिवृक्ष के सामने दीपक जलाएं और उसकी जड़ों में दूध अर्पित करें।

    6. गरीबों को भोजन व वस्त्र आदि दान करें।

    7. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयास तूफान का असर: उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
    Next Article पीएम मोदी की फोटो के जवाब में मुख्यमंत्रियों ने छापी अपनी तस्वीरें, रजिस्ट्रेशन के लिए ला रहे खुद की एप

    Related Posts

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    June 24, 2026

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.