Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंडलस्तरीय सम्मेलन में धनगर समाज करेगा शक्ति प्रदर्शन, नौ जनवरी को सूरसदन में जुटेंगे प्रदेशभर के धनगर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    मंडलस्तरीय सम्मेलन में धनगर समाज करेगा शक्ति प्रदर्शन, नौ जनवरी को सूरसदन में जुटेंगे प्रदेशभर के धनगर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंडलस्तरीय सम्मेलन में धनगर समाज करेगा शक्ति प्रदर्शन, नौ जनवरी को सूरसदन में जुटेंगे प्रदेशभर के धनगर, कैलाशपुरी स्थित शेफ्डर्स इंडिया इंटरनेशनल की बैठक का हुआ आयोजन

    आगरा। धनगर प्रमाण पत्र और समाज की राजनैतिक भागीदारी के लिए सूरसदन प्रेक्षागृह में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से धनगर समाज के लोग अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने आएंगे। इस बात का ऐलान शुक्रवार को कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन में शेफ्डर्स इंडिया इंटरनेशनल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह बघेल ने कही। दरअसल,शेफ्डर्स इंडिया इंटरनेशनल की ओर से आगामी नौ जनवरी को आगरा मंडल का सम्मेलन होने जा रहा है। श्री बघेल ने कहा कि धनगर समाज लंबे समय से अपने धनगर प्रमाण पत्र के लिए आंदोलन कर रहा है और शासन-प्रशासन इसमें मूकदर्शक की भूमिका निभा रहा है। अब मंडलीय सम्मेलन के माध्यम से धनगर समाज एकजुट होकर राजनैतिक दलों को चेताने का करेगा। मंडल अध्यक्ष प्रदीप बघेल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में संख्याबल के आधार पर धनगर समाज को राजनैतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नौ जनवरी को सूरसदन में आयोजित हो रहे मंडलीय सम्मेलन में समाज में फैली बेरोजगारी की समस्या, नशा, दहेज जैसी कुरीतियों पर प्रहार किया जाएगा। उन्होंने बताया समाज के जीते हुए प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों का मंच से सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव संतोष पाल, प्रदेश संगठन मंत्री रामनरेश पाल, जिलाध्यक्ष ई. तेजवीर बघेल, महानगर अध्यक्ष करतार सिंह बघेल, युवा जिलाध्यक्ष मनोज बघेल, युवा महानगर अध्यक्ष दिनेश बघेल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप सिंह बघेल आदि भी मौजूद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड-19 अनुपालन कराने हेतु इंसीडेंट कमांडर ने किया क्षेत्र भ्रमण
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.