Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद :सरयू राय का ढुल्लू महतो पर मनी लांड्रिंग में शामिल होने का दावा , ईडी जाँच शीघ्र पूरा करें
    Breaking News झारखंड

    धनबाद :सरयू राय का ढुल्लू महतो पर मनी लांड्रिंग में शामिल होने का दावा , ईडी जाँच शीघ्र पूरा करें

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    धनबाद :सरयू राय का ढुल्लू महतो पर मनी लांड्रिंग में शामिल होने का दावा , ईडी जाँच शीघ्र पूरा करें

     

    नीचे चार प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों का अति संक्षिप्त विवरण इनके पंजीकृत पता सहित दे रहा हूँ. इनमें से तीन कंपनियाँ (क्रमांक-1 से 3) झारखंड के धनबाद ज़िला के कतरास एवं  बाघमारा के विभिन्न पता पर और एक कंपनी (क्रमांक -4) हैदराबाद के पता पर कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं. सभी कंपनियाँ सक्रिय हैं.
    क्रमांक -2 और 4 की कंपनियों में एक श्री आशुतोष राय नंदी उर्फ़ मिंटू राय नंदी निदेशक के रूप में शामिल हैं. कंपनी क्रमांक- 1 और 2 में भाजपा के घोषित लोकसभा चुनाव उम्मीदवार श्री ढुल्लू महतो भी शेयर धारक रहे हैं. क्रमांक-1 की कंपनी धनबाद डेयरी प्रा॰ लि॰ में उनका शेयर 5 (पाँच) लाख रूपये का और क्रमांक -2 की कंपनी मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विस प्रा॰ लि॰ मे 1 (एक) लाख रूपये का शेयर होने का उल्लेख उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष शपथ पत्र पर प्रस्तुत अपने आयकर विवरणी में किया है. वे इनमें निदेशक भी रहे हैं. फ़िलहाल ये इनमें निदेशक नहीं हैं. वे इन कंपनियों में अभी भी शेयर धारक हैं या अपना शेयर उन्होंने किसी को बेच दिया है यह जानकारी वे स्वयं दे सकते हैं. इसके अतिरिक्त पार्टनरशिप फर्म कावेरी वेयर हाउस में भी वे पार्टनर रहे हैं. कुछ वर्ष पहले तक इस फ़र्म में उनकी हिस्सेदारी 40 लाख रूपये रही है. वर्तमान में स्थिति क्या है इसकी जानकारी वे ही दे सकते हैं.

     

     

     

    उपर्युक्त कंपनियों का रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के वेबसाइट से लिया गया ताज़ा विवरण निम्नवत हैः-

    कंपनी क्रमांक-1
    कंपनी का नाम – धनबाद डेयरी प्रा॰ लि॰, पंजीयन तिथि – 2.9.2017
    अधिकृत पूँजी 1 (एक) करोड़ रुपये और पेड-अप पूँजी 10 (दस) लाख रूपये.
    वर्तमान निदेशक – श्री काजल कुमार पॉल और श्री रामेश्वर साव.
    पंजीकृत पता – ग्राम चिटाही, टुंडू, बाघमारा, धनबाद.

    कंपनी क्रमांक -2
    कंपनी का नाम – मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विसेज़ प्रा॰ लि॰
    निदेशक – श्री रवीन्द्र कुमार अंबष्ठ (10.10.2022)
    श्री रविशंकर दास (9.12.2016)
    श्री मिंटू राय नंदी (14.1.2021)
    अधिकृत पूँजी – 5 (पाँच) करोड़ रूपये, पेड-अप पूँजी – 2 (दो) लाख रूपये.
    धनबाद के 1(एक) अहमदाबाद के 4 (चार) और पुणे के 2 (दो) यानी कुल 7(सात) शेयर धारकों ने इस कंपनी का कुल 7,38,83,506/- (सात करोड अड़तीस लाख तिरासी हज़ार पाँच सौ छह) रूपये का शेयर ख़रीदा है.

     

     

    कंपनी क्रमांक – 3
    कंपनी का नाम – श्री जीन भवानी कंस्ट्रक्शन डेवलपर प्रा॰ लि॰,
    पता – मकान संख्या- 163, चंदन निवास, टुंडी रोड, पो॰ टुंडू, धनबाद.
    अधिकृत पूँजी – 15 (पंद्रह) लाख रूपये, पेड-अप पूँजी – 2 (दो) लाख रूपये.
    निदेशक – मिथिलेश कुमार राय, अमित कुमार सिन्हा l

    कंपनी क्रमांक -4
    कंपनी का नाम – इंदुकुरी मधुबंध प्रोजेक्ट्स प्रा॰ लि॰
    पता – प्लॉट न॰ – 283/एसी 1 से 5, /1 एफ, ब्लॉक -बी, कावेरी हिल्स, माधापुर, शाइपेट हैदराबाद.
    निदेशक (प्रोमोटर) – श्री सुरेश सोमी रेड्डी,
    श्री राम मूर्ति बाला सुब्रमण्यन,
    श्री आशुतोष राय नंदी उर्फ़ मिंटू राय नंदी

    विशेष :- श्री मिंटू राय नंदी हैदराबाद नं पंजीकृत कंपनी “इंदुकुरी मधुबंध” में 16.10.2023 को निदेशक बने हैं. झारखंड में पंजीकृत कतरास की कंपनी “मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विसेज़” में ये 14.1.2021 से निदेशक हैं. भाजपा के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी श्री ढुल्लू महतो भी इसमें निदेशक रहे हैं.

     

     

     

    झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनबाद के सोमनाथ चटर्जी की जनहित याचिका का निष्पादन करते हुए माननीय विधायक श्री ढुल्लू महतो की आय की तुलना में अधिक नामी-बेनामी संपत्ति के आरोपों की जाँच करने के लिए ईडी और आयकर विभाग को निर्देश दिया है जिसके अनुरूप ईडी ने माननीय झारखंड उच्च न्यायालय में शपथ पत्र दायर कर बताया है कि उन्होंने इसकी जाँच के लिए मुक़दमा ( इसीआइआर) दायर कर लिया है और जाँच करना आरम्भ कर दिया है जो प्रगति पर है. गत एक वर्ष में इडी जाँच में क्या प्रगति हुई है इसकी जानकारी इडी को सार्वजनिक करनी चाहिए या झारखंड उच्च न्यायालय को इस संबंध मे जानकारी देनी चाहिए.

    उपर्युक्त चार कंपनियों और वेयर हाउस की शुरू से अभी तक की गतिविधियों की जाँच भी इडी करे. इससे कोयलांचल ख़ासकर बाघमारा कोल एरिया में बड़े पैमाने पर चल रहे मनी लाउंड्रिंग (धनशोधन) का पर्दाफ़ाश होगा.

     

     

     

    एक अति गंभीर जानकारी यह भी है कि इंदुकुरी मधुबंध प्रोजेक्ट्स प्रा॰ लि॰ 16.10.2023 को कंपनी एक्ट में पंजीकृत हुई है और मात्र दो माह के भीतर 11.12.2023 को इसे बीसीसीएल में एक बड़ा काम मिल गया है. यह काम मधुबंध कोयला खदान से अगले 25 वर्षों तक कोयला निकालने एवं अन्य संबद्ध गतिविधियाँ करने का है. इसमें बीसीसीएल को कुल कमाई का मात्र 5.40 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा. वेबसाइट से डाउनलोड की गई संबंधित सूचना संलग्न है.

    प्रवर्तन निदेशालय (इडी) उपर्युक्त विवरण के आलोक में जाँच शीघ्र पूरा करें और दोषियों को विधिसम्मत दंड दिलवाए नहीं तो कुछ दिन बाद इडी के ये क्लाइंट इनके पहुंच क्षेत्र से बाहर हो जाएँगे, इडी के लिए इनपर हाथ डालना मुश्किल हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद : इंटर स्टेट बॉर्डर के मैथन चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दरम्यान पुलिस ने 35 लाख रुपये केश बरामद किया
    Next Article लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया न्याय पत्र, किसानों को एमएसपी गारंटी, महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.