धनबाद : दुबई में बैठे वासेपुर डॉन प्रिंस खान की जड़ें खोदने में जुटी पुलिस, 30 ठिकानों पर दबिश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धनबाद पुलिस ने दुबई में छिपे कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार सुबह से ही वासेपुर, पांडरपाला, राहमतगंज, महुदा और बरवड्डा सहित करीब 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई।
पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और हथियार, नकदी व दस्तावेज जब्त किए हैं। प्रिंस खान पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी है और उसके खिलाफ सीबीआई, एनआईए व एटीएस जैसी एजेंसियां भी सक्रिय हैं।
प्रिंस खान दुबई से गैंग संचालित कर रहा है।
धनबाद पुलिस की एसआईटी टीम ने कई गुर्गों को पकड़ा है।
छापेमारी में पिस्टल, कारतूस, गाड़ियाँ और मोबाइल बरामद।
पुलिस ने प्रिंस खान के ठिकानों की कुर्की की और संपत्ति जब्त की।
50 लाख रुपये इनाम का प्रस्ताव, गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास जारी।
प्रिंस खान सोशल मीडिया और इंटरनेशनल कॉल्स के जरिए झारखंड के व्यापारियों से रंगदारी वसूलता है। पुलिस लगातार उसके परिजनों और नेटवर्क पर शिकंजा कस रही है।
एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को संगठित अपराध पर नकेल कसने और अपराधियों की प्रोफाइल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

