Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा मंदिर में ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा कल से होंगी शुरू:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    बाबा मंदिर में ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा कल से होंगी शुरू:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan

    *■ बाबा मंदिर में ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा कल से होंगी शुरू:- उपायुक्त….*
    =======================
    *■ बिना पास के मंदिर में प्रवेश की नही होगी अनुमति:- उपायुक्त….*
    =======================
    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जानकारी दी गई है कि माननीय उच्च न्यायालय और राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर कल दिनांक 31.08.2020 से झारखंड राज्य के आम श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए http://jharkhanddarshan.nic.in/ पर लॉगिन कर अपना पंजीकरण करना होगा। जिसके पश्चात मिलने वाले पास से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। साथ ही एक व्यक्ति चार लोगों के लिए अधिकतम ई-पास निर्गत करा सकता है। इसके अलावे दिए गए समय के आधे घंटे पहले श्रद्धालुओं को अपना निर्गत पास लेकर मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज के समीप पहुँचना होगा, ताकि स्वास्थ्य संबंधी मानको का जांच करते हुए श्रद्धालुओं को ओवर ब्रिज के माध्यम से मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वही कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वर्तमान में सिर्फ ई-पास निर्गत कराने वाले श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की अनुमति होगी।
    वर्तमान में अधिकतम 4 घंटे के लिए झारखंड के आम श्रद्धालुओं के लिए लिए खोला जा रहा है, ऐसे में उक्त अवधि में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावे सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रति घंटे अधिकतम 50 की संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु अनुमति दी जा रही है। साथ ही बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क, सैनिटाइजर के उपयोग एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप अन्य स्वास्थ्य संबंधी मानकों का अनुपालन करते हुए मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
    इसके अलावे कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति, बच्चें, स्वास्थ्य लाभ ले रही महिलाओं से अपील करते हुए उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा है कि वर्तमान में समय की नजाकत को देखते हुए अभी बाबा मंदिर आने और दर्शन करने से बचें।
    ज्ञात हो कि ई पास की सुविधा को लेकर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा कहा गया था कि सीमित संख्या में और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए लोगों को मंदिर में दर्शन करने की इजाजत दी जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेल के क्षेत्र में आगे आने वाले युवाओं को हर संभव मदद करेगा करणी सेना :धीरेंद्र सिंह
    Next Article पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के आग्रह पर टीएमएच ने माफ़ किया 2.29 लाख का अस्पताल बिल, परिजनों को मिला पार्थिव शरीर

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.